{"_id":"5c30e200bdec22570b2fdb24","slug":"i-leauge-indian-arrows-churchill-brothers-beat-to-aizawl-fc-and-minerva","type":"story","status":"publish","title_hn":"I-leauge: एरोज-चर्चिल ब्रदर्स की शानदार जीत, आइजोल-मिनर्वा को दी मात","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
I-leauge: एरोज-चर्चिल ब्रदर्स की शानदार जीत, आइजोल-मिनर्वा को दी मात
Sat, 05 Jan 2019 10:27 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 05 Jan 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
i leauge
इंडियन एरोज ने युवा खिलाड़ी रोहित दानू के एकमात्र गोल से शनिवार को आई लीग टूर्नामेंट में पूर्व चैम्पियन आइजोल एफसी पर 1-0 से जीत दर्ज की। इस गोल की बदौलत दानू आई लीग में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए और टीम के साथी जितेंद्र सिंह को पीछे छोड़ने में सफल रहे। वह अभी 16 साल पांच महीने और 27 दिन के हैं, उन्होंने 14वें मिनट में यह गोल दागा।
विज्ञापन
इस जीत से एरोज की टीम अंक तालिका में नौंवे स्थान पर पहुंच गयी जबकि मेजान आइजोल दसवें स्थान पर खिसक गई। इंडियन एरोज के अनवर अली को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे मुकाबले में मैन ऑफ द मैच एंथोनी वुल्फ के दो गोल की मदद से चर्चिल ब्रदर्स ने गत चैम्पियन मिनर्वा पंजाब एफसी को 2-0 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ चर्चिल के 19 अंक हो गए है और वह रीयल कश्मीर से एक पायदान ऊपर है। रियल कश्मीर ने हालांकि एक मैच कम खेला है।
विज्ञापन
मिनर्वा की टीम 11 मैच में 13 अंक के साथ सातवें स्थान पर है। मैच का पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ में खेल के 61वें मिनट में वुल्फ के गोल से चर्चिल से 1-0 की बढ़त कायम कर ली। उन्होंने 84वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदल कर टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।