फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: India Dominate in Hockey and Kabaddi, Beat Indonesia 17-1 and Japan 49-23

एशियाड: हॉकी में भारत ने इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा; कबड्डी में जापान की हालत की खराब, कितने अंतर से हराया?

Mon, 21 Sep 2026 01:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Sep 2026 01:17 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी और पुरुष कबड्डी टीम ने शानदार जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा। हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया, जबकि कबड्डी टीम ने मेजबान जापान को 49-23 से शिकस्त दी। दोनों टीमों ने अपने-अपने पूल में मजबूत शुरुआत की है।

विज्ञापन
Asian Games 2026: India Dominate in Hockey and Kabaddi, Beat Indonesia 17-1 and Japan 49-23
भारतीय हॉकी और कबड्डी टीम - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में लगातार दूसरी बड़ी जीत दर्ज की। उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराने के बाद भारत ने दूसरे मुकाबले में इंडोनेशिया को 17-1 से रौंद दिया। भारतीय फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में इंडोनेशियाई डिफेंस पर दबाव बनाए रखा और लगातार गोल दागे। भारत की ओर से दीपिका, ऋतुजा पिसाल और नवनीत कौर ने हैट्रिक लगाई। सुनेलिता टोप्पो, लालरेमसियामी और साक्षी राणा ने दो-दो गोल किए। कप्तान सलीमा टेटे और इशिका ने भी एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

पहले हाफ में ही 9-0 की बढ़त
भारत ने शुरुआती दो क्वार्टर में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने चार गोल किए, जबकि दूसरे क्वार्टर में पांच और गोल दागकर पहले हाफ तक 9-0 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर में इंडोनेशिया की ओर से इन्नेस आदित्य ने एकमात्र गोल किया। हालांकि, भारत ने इस क्वार्टर में भी पांच गोल दागे। चौथे क्वार्टर में भारत ने तीन और गोल करते हुए मुकाबला 17-1 से अपने नाम कर लिया।

दीपिका के लिए यह टूर्नामेंट अब तक बेहद शानदार रहा है। उन्होंने उज्बेकिस्तान के खिलाफ आठ गोल किए थे और इंडोनेशिया के खिलाफ तीन गोल और दागे। इस तरह वह दो मैचों में कुल 11 गोल कर चुकी हैं। इस जीत के बाद भारतीय टीम पूल बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी में जापान को 49-23 से हराया
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी एशियन गेम्स में जीत के साथ शुरुआत की। सुनील कुमार की कप्तानी में भारत ने मेजबान जापान को 49-23 से हराया। पूरे मुकाबले में भारतीय रेडर्स और डिफेंडर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। भारत के रेडर्स ने शुरुआत से ही जापान के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। आशू मलिक ने एक ही रेड में जापान के तीन खिलाड़ियों को आउट कर सुपर रेड लगाई। उन्होंने लगातार भारत के लिए अंक जुटाए। वहीं, भारतीय डिफेंस ने जापान को पहले हाफ में दो बार ऑलआउट किया। भारत ने पहले हाफ का अंत 31-9 की बड़ी बढ़त के साथ किया।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में भी भारत का दबदबा
दूसरे हाफ में जापान ने वापसी की कोशिश की और तेजी से अंक जुटाए। भारत ने पवन सहरावत, अर्जुन देशवाल और असलम इनामदार की तिकड़ी को मैदान पर उतारा। अर्जुन ने आते ही अंक हासिल किया और इसके बाद भारत एक बार फिर जापान को ऑलआउट करने में सफल रहा। अंतिम चरण में जापान के डिफेंस ने भारतीय रेडर्स की कुछ रेड को रोकने में सफलता हासिल की, लेकिन तब तक भारत बड़ी बढ़त बना चुका था। आशू मलिक और राहुल भारतीय टीम की जीत के प्रमुख खिलाड़ियों में रहे।

अब दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा भारत
जापान को हराने के बाद भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को दक्षिण कोरिया से होगा। टीम की कोशिश टूर्नामेंट में अपनी शानदार शुरुआत को आगे भी जारी रखने की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed