फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Former indian football captain Bhaichung Bhutia slams Priyanka Chopra for comments on Sikkim

बाइचुंग भूटिया ने बॉलीवुड एक्ट्रेस को बनाया निशाना, कह दी इतनी बड़ी बात

Fri, 15 Sep 2017 11:55 AM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Fri, 15 Sep 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
Former indian football captain Bhaichung Bhutia slams Priyanka Chopra for comments on Sikkim
वाइचुंग भूटिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक विवादित बयान देकर सुर्खियों में आ गई हैं। प्रियंका ने हाल ही में देश के सिक्किम राज्य को उग्रवाद से पीड़ित बताया है, जिसके बाद से वो सवालों के घेरे में आ गई हैं। प्रियंका के इस बयान की आलोचना करते हुए पूर्व भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और सिक्किम के मौजूदा राजनेता बाइचुंग भूटिया ने कहा कि उनका राज्य दशकों तक भारत के सबसे स्थिर क्षेत्रों में से एक रहा है।

विज्ञापन


पढ़ेंः- प्रियंका के सिक्किम बयान पर सांसद ने कहा, 'वो एक स्टार हैं, इस बात को बढ़ाएं नहीं'
विज्ञापन


भूटिया ने एक खेल वेबसाइट से बातचीत में कहा, 'सिक्किम 1975 से देश में सबसे अधिक राजनीतिक रूप से स्थिर राज्यों में से एक है और तब से अब तक यहां कोई विद्रोह नहीं हुआ है।'  उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि प्रियंका ने यह आंकड़ा कहाँ से प्राप्त किया है, लेकिन इसका हमारे राज्य से कोई लेना-देना नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, भारत के दिग्गज फुटबॉल क्लब मोहन बागान ने कहा है कि शायद प्रियंका ने क्षेत्र के दूसरे राज्यों साथ सिक्किम को मिक्स कर दिया है। लेकिन उनके शब्दों ने हमारे राज्य के लोगों को काफी प्रभावित किया है।

सिक्किम के लोगों को उनकी संस्कृति पर गर्व है: भूटिया

Former indian football captain Bhaichung Bhutia slams Priyanka Chopra for comments on Sikkim

क्लब के हवाले से कहा गया कि इसका मुख्य कारण है कि पूरे देश के लोग उत्तर पूर्व में रूढ़िवादी हैं और इस क्षेत्र में जागरूकता की कमी है। वहीं बाइचुंग ने कहा कि सिक्किम के लोगों को उनकी संस्कृति पर गर्व है, और खुद को देश का अभिन्न अंग मानते हैं।  

पूर्व भारतीय फुटबॉलर ने कहा, 'इमानदारी से कहता हूं कि जब मैं भारतीय फुटबॉल टीम का कप्तान बन गया तो यह राज्य के लिए गर्वित क्षणों में से एक था। उन्होंने मेरी कैप्टन होने का जश्न मनाया क्योंकि मैं भारत का नेतृत्व कर रहा था, न कि सिक्किम का। यहां पर लोग भारतीय होने का गर्व महसूस करते हैं।'

पढ़ेंः- सबसे शांत राज्य को प्रियंका ने बता दिया अशांत, ट्रोल होने के बाद मांगी माफी

बता दें कि प्रियंका ने पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'भारत के नॉर्थ-ईस्ट में सिक्किम एक छोटा सा राज्य है, जहां कभी कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही, न ही इस क्षेत्र के किसी शख्स ने कोई फिल्म बनाई। पहुना पहली ऐसी फिल्म है जो उस क्षेत्र से जुड़ी है, क्योंकि यहां काफी विद्रोह और परेशान करने वाली स्थितियां हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed