फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra incorrect observation about Sikkim should be ignored feels MP Prem Das Rai

प्रियंका के सिक्किम बयान पर सांसद ने कहा, 'वो एक स्टार हैं, इस बात को बढ़ाएं नहीं'

Fri, 15 Sep 2017 11:07 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Fri, 15 Sep 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra incorrect observation about Sikkim should be ignored feels MP Prem Das Rai
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के सिक्किम से जुड़े विवादित कमेंट के बाद वहां के सांसद प्रेम दास ने एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एक्टर प्रिंयका चोपड़ा का सिक्किम वाला बयान उनकी गलती है। जिसके बाद इस बात को ज्यादा सनसनीखेज नहीं बनाना चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में  देश के सिक्किम जैसे सबसे शांत राज्य को उग्रवाद से पीड़ित बताया था। जिसके बाद उन्हें लोगों ने जमकर ट्रोल किया। इतना ही नहीं प्रियंका को अपने इस बयान के लिए माफी भी मांगनी पड़ी। 
विज्ञापन


पढ़ें- सबसे शांत राज्य को प्रियंका ने बता दिया अशांत, ट्रोल होने के बाद मांगी माफी
विज्ञापन
विज्ञापन


सिक्किम के एमपी प्रेम दास ने कहा कि प्रिंयका को इस राज्य के बारे में ठीक जानकारी नहीं थी जिसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया गया और उन्हें लोगों से माफी भी मांगनी पड़ी। उन्होंने कहा, 'प्रिंयका अपने आप में एक स्टार है और सिक्किम अपने आप में'। 'हमें इस मुद्दे को अब ज्यादा नहीं बढ़ाना चाहिए'। 


प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम में अपनी पहली फिल्म 'पहुना' को प्रोड्यूस किया है। इसी फिल्म को लेकर उन्होंने कनाडा की एक मैगजीन को इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने सिक्किम को सबसे अशांत राज्यों में बता दिया। 

उन्होंने कहा कि उग्रवाद से पीड़ित होने की वजह से सिक्किम में कभी फिल्म इंडस्ट्री नहीं बन पाई। प्रियंका ने ईटी कनाडा को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सिक्किम भारत का ऐसा राज्य है जहां कभी फिल्म इंडस्ट्री नहीं रही, यहां के किसी शख्स ने कोई फिल्म भी नहीं बनाई। पहुना इस क्षेत्र से जुड़ी पहली फिल्म है। सिक्किम में काफी विद्रोह और परेशान करने वाली स्थितियां हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed