फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो, कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप

Tue, 04 Aug 2020 10:39 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 04 Aug 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
Footballer Cristiano Ronaldo buys worlds most expensive car Bugatti La Voiture Noire
अपनी बुगाती के साथ रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फुटबॉलर और अपनी आलीशान लाइफस्टाइल के मशहूर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब दुनिया की सबसे महंगी कार के मालिक बन चुके हैं। गाड़ी स्पोर्ट्स कार बनाने वाली कंपनी बुगाती की है, जिसका नाम ‘ला वोइतूर नोइरे’ La Voiture Noire है। कार की कीमत 8.5 मिलियन यूरोज यानी लगभग 75 करोड़ रुपये है।

Footballer Cristiano Ronaldo buys worlds most expensive car Bugatti La Voiture Noire

पुर्तगाल फुटबॉलर और इटेलियन लीग सीरी ए में युवेंटस के लिए खेलने वाले रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर इस कार के साथ अपनी एक शर्टलेस फोटो शेयर की है। कार की डिलिवरी रोनाल्डो को 2021 तक ही मिल पाएगी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

You choose the view 😉😅

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano) on

Footballer Cristiano Ronaldo buys worlds most expensive car Bugatti La Voiture Noire

बुगाती की La Voiture Noire  का फ्रेंच में मतलब होता है काली कार। La Voiture Noire अब तक की सबसे महंगी स्पोर्ट्स कार है। इसमें वही इंजन लगा है, जो शिरॉन स्पोर्ट में आता है। इमें 8.0 लीटर का क्वॉड टर्बोचार्ज्ड W16 इंजन लगा है, जो 1500 पीएस की पावर और 1600 एनएम का टार्क देता है। मात्र 2.4 सेकेंड में यह कार 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 380 किमी प्रति घंटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Footballer Cristiano Ronaldo buys worlds most expensive car Bugatti La Voiture Noire

La Voiture Noire  को 1930 में बनी बुगाती टाइप सी-57 एससी को रिकॉल करते हुए बनाया गया है। इस कार के कुछ ही मॉडल्स हैं और इन्हें La Voiture Noire यानि 'सिंपली ब्लैक' कहा जाता है। इस कार में हैंडक्राफ्टेड कार्बन फाइबर का बॉडी वर्क किया गया है।

विज्ञापन
Footballer Cristiano Ronaldo buys worlds most expensive car Bugatti La Voiture Noire

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में इस कार की असल कीमत तकरीबन 87.6 करोड़ रुपये है, और टैक्स लगाने के बाद ऑन रोड कीमत 133 करोड़ रुपये हो जाएगी, जिसमें करीब 45 करोड़ रुपये का टैक्स भी शामिल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed