जुवेंटस की तरफ से खेलने वाले 35 वर्षीय स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खेल के मैदान से दूर अब कमाई के मामले में भी इतिहास रच दिया है। पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो अब सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में अपने प्रतिद्वंदी लिओनेल मेसी से काफी आगे निकल गए हैं। हाल ही में कोरोना वायरस की वजह से कम फीस लेने के बावजूद वे अब दुनिया के पहले अरबपति फुटबॉलर बन गए हैं।
रोनाल्डो की करियर की अब कुल कमाई 100 मिलियन डॉलर (सात अरब रुपये) से अधिक हो गई है। रोनाल्डो एक बिलियन डॉलर के करियर की कमाई का आंकड़ा पार करने वाले केवल तीसरे स्पोर्ट्स स्टार बन गए जबकि वे अभी भी सक्रिय रूप से खेल खेल रहे हैं।
2 of 4
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : social media
एक जून, 2019 से एक जून, 2020 तक के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो की कमाई करों और शुल्क से पहले 105 मिलियन डॉलर तक हो गई, जिससे उन्हें एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने में मदद मिली। उनसे पहले गोल्फ के दिग्गज टाइगर वुड्स साल 2009 और अमेरिकी प्रोफेशनल मुक्केबाज फ्लॉयड मेवेदर साल 2017 में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
3 of 4
Cristiano Ronaldo
- फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो ने अपने 17 साल के करियर के दौरान एक प्रो फुटबॉलर के रूप में पिच पर 650 मिलियन डॉलर कमाए हैं और उम्मीद है कि अगर वह अपना मौजूदा जुवेंटस कॉन्ट्रैक्ट जारी रखते हैं तो कुल 765 मिलियन डॉलर कमाएंगे।
पांच बार बैलन डी के विजेता और पांच बार चैंपियंस लीग का खिताब भी जीत चुके रोनाल्डो सोशल मीडिया से भी करोड़ों रुपये की कमाई करते हैं। रोनाल्डो कमाई के मामले में 2020 फोर्ब्स सेलिब्रिटी के 100 लोगों में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले बार्सिलोना के महान लियोनेल मेसी पांचवें स्थान पर हैं।