{"_id":"67c00b8cc7fc9f68e60e5b08","slug":"football-two-argentina-football-fans-shot-by-an-unknown-person-in-rio-before-copa-sudamericana-match-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football: रियो में अज्ञात शख्स ने अर्जेंटीना के दो फैंस को गोली मारी, रिकोपा सुदामेरिकाना मैच से पहले की घटना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: रियो में अज्ञात शख्स ने अर्जेंटीना के दो फैंस को गोली मारी, रिकोपा सुदामेरिकाना मैच से पहले की घटना
Thu, 27 Feb 2025 12:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रियो डी जेनेरियो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:22 PM IST
सार
रियो के स्वास्थ्य सचिवालय ने एक बयान में कहा कि पीड़ितों में से एक का मिगुएल कोटो अस्पताल में ऑपरेशन किया जा रहा है और दूसरे की हालत स्थिर है जो लौरेंको जॉर्ज अस्पताल में है।
विज्ञापन
अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
विस्तार
रिकोपा सुदामेरिकाना फाइनल के दूसरे चरण से पहले रियो डी जिनेरियो में अर्जेंटीना के दो फुटबॉल प्रशंसकों को गोली मार दी गई। यह मैच मेहमान टीम रेसिंग और स्थानीय बोटाफोगो के बीच खेला जाना है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि बुधवार को दोनों प्रशंसक शहर के पश्चिमी हिस्से में बारा दा तिजुका के क्षेत्र में एक समुद्र तट पर थे जब उन्हें लूट लिया गया और एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी।
रियो के स्वास्थ्य सचिवालय ने एक बयान में कहा कि पीड़ितों में से एक का मिगुएल कोटो अस्पताल में ऑपरेशन किया जा रहा है और दूसरे की हालत स्थिर है जो लौरेंको जॉर्ज अस्पताल में है। टीवी फुटेज में दिखाया गया कि उनमें से एक को रियो अग्निशमन विभाग के हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।
रियो पुलिस जांच कर रही है और कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रेकोपा सुदामेरिकाना खिताब कोपा लिबर्टाडोरेस (बोटाफोगो) और कोपा सुदामेरिकाना (रेसिंग) के विजेताओं के बीच खेला जाता है। पिछले सप्ताह अर्जेंटीना की टीम ने ब्यूनस आयर्स में बोटाफोगो को 2-0 से हराया था। दूसरा चरण गुरुवार को निल्टन सैंटोस स्टेडियम में होगा।