{"_id":"65868544531da4a1d001febc","slug":"football-real-madrid-beat-alaves-1-0-in-la-liga-match-lucas-vazquez-scored-the-only-goal-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"La Liga Football: रियल मैड्रिड ने ला लीगा मैच में अलावेस को 1-0 से हराया, लुकास वाजक्वेज ने दागा एकमात्र गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
La Liga Football: रियल मैड्रिड ने ला लीगा मैच में अलावेस को 1-0 से हराया, लुकास वाजक्वेज ने दागा एकमात्र गोल
Sat, 23 Dec 2023 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:29 PM IST
सार
रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी ने मैच के बाद कहा कि यह एक बहुत मुश्किल मैच था। सभी को लग रहा था कि हम यह मैच हार सकते हैं। नाचो भी दूसरे हाफ में मैदान से बाहर हो गए, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और आखिर में जीत हासिल की।
विज्ञापन
लुकास
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लुकास वाजक्वेज (90+2वें मिनट) के एकमात्र गोल के दम पर 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही रियल मैड्रिड की टीम ने यहां स्पेनिश फुटबाल लीग ला लीगा के मुकाबले में अलावेस को 1-0 से हराया। रियल मैड्रिड की टीम इस सत्र में सभी टूर्नामेंटों में खेलते हुए सिर्फ एक बार ही हारी है, लेकिन उसे इस मुकाबले में गोल करने के अधिक मौके बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
पहले हाफ तक दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली। पहला हाफ गोलरहित रहा।
दूसरे हाफ के 54वें मिनट में नाचो को रेड कार्ड मिलने के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा जिससे उनकी टीम रियल मैड्रिड को शेष मैच 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। हालांकि, मैच के इंजुरी समय में टॉनी क्रूस के पास पर लुकास ने बॉक्स के अंदर से हेडर से गोल करके टीम का 1-0 से खाता खोल दिया। इसके बाद टीम ने मैच को इसी अंतर से अपने नाम कर लिया।
रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी ने मैच के बाद कहा कि यह एक बहुत मुश्किल मैच था। सभी को लग रहा था कि हम यह मैच हार सकते हैं। नाचो भी दूसरे हाफ में मैदान से बाहर हो गए, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी और आखिर में जीत हासिल की। अन्य मैचों में गिरोना ने रियल बेटिस के साथ 1-1 से मुकाबला ड्रॉ खेला। वहीं, सोसिएदाद और कैडिज के बीच मुकाबला गोलरहित रहा। मयोर्का ने ओसासुना को 3-1 से हराया।