{"_id":"5b4b49a94f1c1b4f748b4d84","slug":"fifa-world-cup-2018-finals-the-trophy-has-arrived-at-moscow-s-luzhniki-stadium","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीफा विश्व कप फाइनल: भारी सुरक्षा के बीच 18 कैरेट सोने से बनी ट्रॉफी पहुंची स्टेडियम, देखिए वीडियो","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा विश्व कप फाइनल: भारी सुरक्षा के बीच 18 कैरेट सोने से बनी ट्रॉफी पहुंची स्टेडियम, देखिए वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 15 Jul 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
अब से ठीक कुछ देर बाद दुनिया को अपना अगला फुटबॉल चैंपियन मिल जाएगा। लगभग एक महीने तक चले इस फुटबॉल महाकुंभ में सभी टीम को पछाड़कर फ्रांस और क्रोएशिया फाइनल में पहुंचे। अब जैसे-जैसे इस फाइनल की घड़ी नजदीक आते जा रही है।
विज्ञापन
वैसे-वैसे उसकी तैयारियां भी अंतिम पड़ाव पर है। भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होने वाले इस फाइनल से कुछ घंटों पहले फीफा विश्व कप ट्रॉफी को स्टेडियम लाया गया। इस दौरान भारी सुरक्षा बल तैनात था।
विज्ञापन
18 कैरेट सोने से बनी इस ट्रॉफी को तिजोरी से निकाला गया। फिर सड़क मार्ग से मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम तक पहुंचाया गया। इस दौरान फीफा के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। गहरे रंग के कपड़े से निकालने के बाद दोबारा सुनहरी ट्रॉफी को एक विशेष प्रकार के कवर में रख दिया गया।
विज्ञापन
The Trophy has arrived at Moscow's Luzhniki Stadium... #WorldCupFinal pic.twitter.com/2ubabJaBFy
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2018
अब देखना होगा कि किस टीम का इस चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा होता है। एक ओर युवा फ्रांस है जो इस मुकाबले की फेवरेट मानी जा रही है तो दूसरी ओर उलटफेर करने में माहिर क्रोएशिया को दमदार चुनौती है।