फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA Launches Formal Investigation Into Argentina's World Cup Final Brawl vs Spain World Cup Final

स्पैनिश खिलाड़ियों से मारपीट का मामला: अर्जेंटीना टीम के खिलाफ फीफा की जांच, कई फुटबॉलर्स पर गिर सकती है गाज

Tue, 21 Jul 2026 09:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Jul 2026 09:58 AM IST
सार

2026 फीफा विश्व कप फाइनल के बाद स्पेन और अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के बीच हुई कथित मारपीट और विवाद को लेकर फीफा ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। लिएंड्रो परेडेस, रॉबर्टो आयाला, नाहुएल मोलिना समेत कई अर्जेंटीनी खिलाड़ियों और स्टाफ के व्यवहार पर सवाल उठे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर अर्जेंटीना फुटबॉल संघ पर भारी जुर्माना और कुछ खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
FIFA Launches Formal Investigation Into Argentina's World Cup Final Brawl vs Spain World Cup Final
फाइनल में बाद भड़के अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : Reuters

विस्तार

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों और स्टाफ के कथित शर्मनाक व्यवहार पर अब फीफा ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। स्पेन के खिलाफ फाइनल मुकाबले के बाद मैदान पर हुई झड़प, मारपीट और खिलाड़ियों के आक्रामक रवैये को लेकर मैच अधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप फाइनल समाप्त होने के बाद स्पेन के खिलाड़ी जीत का जश्न मना रहे थे, तभी अर्जेंटीना के कुछ खिलाड़ी और स्टाफ उनसे भिड़ गए। इस पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।

विज्ञापन

रॉबर्टो आयाला पर मुक्का मारने का आरोप
वीडियो फुटेज में अर्जेंटीना के सहायक कोच रॉबर्टो आयाला कथित तौर पर स्पेन के मिडफील्डर दानी ओल्मो के चेहरे पर मुक्का मारते हुए दिखाई दिए। वहीं मिडफील्डर लिएंड्रो परेडेस पर आरोप है कि उन्होंने स्पेन के खिलाड़ियों एरिक गार्सिया और गावी पर लगातार घूंसे चलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

FIFA Launches Formal Investigation Into Argentina's World Cup Final Brawl vs Spain World Cup Final
क्यूबार्स और रोड्री - फोटो : PTI/IANS

नाहुएल मोलिना और ओटामेंडी भी विवादों में
 

  • डिफेंडर नाहुएल मोलिना स्पेन के कप्तान रोड्री से भिड़ते नजर आए और उन्होंने कथित तौर पर उन्हें पैर मारने की भी कोशिश की।
  • उधर अनुभवी डिफेंडर निकोलस ओटामेंडी ने अपने पूर्व मैनचेस्टर सिटी साथी रोड्री और एमेरिक लापोर्टे पर आरोप लगाया कि उन्होंने मैच से पहले रेफरी को प्रभावित करने के लिए अर्जेंटीना के खिलाफ बातें की थीं।मैदान के अलग-अलग हिस्सों में भी कई झड़पें हुईं। हालात इतने बिगड़ गए कि अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी को खुद बीच-बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन

एंजो फर्नांडीज पहले ही हो चुके थे बाहर
यह पूरा विवाद उस समय और बढ़ गया जब अतिरिक्त समय से पहले इंजरी टाइम में अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो फर्नांडीज को दूसरा पीला कार्ड मिलने के बाद रेड कार्ड दिखा दिया गया। उन्होंने स्पेन के युवा डिफेंडर पाउ क्यूबार्सी पर बेहद खतरनाक टैकल किया था। इससे पहले वह रेफरी से बहस करने के कारण भी पीला कार्ड देख चुके थे। मैच के बाद एंजो ने अर्जेंटीना के प्रशंसकों से माफी भी मांगी।

FIFA Launches Formal Investigation Into Argentina's World Cup Final Brawl vs Spain World Cup Final
फाइनल में बाद भड़के अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : Reuters
परेडेस को रेड कार्ड नहीं मिला, फीफा ने किया साफ
मैच के बाद शुरुआती रिपोर्टों में दावा किया गया था कि लिएंड्रो परेडेस को भी रेड कार्ड दिखाया गया है। हालांकि फीफा ने स्पष्ट किया कि अंतिम सीटी बजने के बाद उनके खिलाफ मैदान पर कोई तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई थी। अब जांच के दौरान उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा सकता है।

मेसी और मैक एलिस्टर भी विवादों में
रिपोर्ट के अनुसार, एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने मैच की शुरुआत में दानी ओल्मो पर खतरनाक टैकल किया, लेकिन उन्हें कोई सजा नहीं मिली। वहीं लियोनल मेसी भी विवादों से नहीं बच सके। दावा किया गया कि उन्होंने स्पेन के डिफेंडर मार्क कुकुरेला के मुंह ढकने के इशारे पर रेफरी से उन्हें रेड कार्ड दिखाने की मांग की।

FIFA Launches Formal Investigation Into Argentina's World Cup Final Brawl vs Spain World Cup Final
फाइनल में बाद भड़के अर्जेंटीना के खिलाड़ी - फोटो : Reuters
ट्रॉफी समारोह का भी किया बहिष्कार
अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने स्पेन की ट्रॉफी उठाने की रस्म के दौरान कथित तौर पर मैदान से मुंह मोड़ लिया। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के व्यवहार पर सवाल उठे थे।उस मैच में सब्स्टीट्यूट वैलेंटिन बार्को गोल होने के बाद डगआउट से दौड़कर इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉन स्टोन्स के सामने जश्न मनाने पहुंच गए थे। विवाद के बावजूद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी ने अपने खिलाड़ियों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि उन्होंने किस तरह मुकाबला किया।'

FIFA Launches Formal Investigation Into Argentina's World Cup Final Brawl vs Spain World Cup Final
मेसी और इनफैनटिनो - फोटो : Twitter
भारी जुर्माना और प्रतिबंध की आशंका
फीफा ने मैच रेफरी स्लावको विन्चिच समेत सभी अधिकारियों की रिपोर्ट मिलने के बाद औपचारिक जांच शुरू कर दी है। अगर खिलाड़ियों और स्टाफ पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो अर्जेंटीना फुटबॉल संघ पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं लिएंड्रो परेडेस समेत कुछ खिलाड़ियों पर मैचों का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। फिलहाल फीफा ने जांच पूरी होने की कोई समय-सीमा तय नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed