फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   EPL Nottingham Forest beat Arsenal Manchester City won Premier League for the third year in a row

EPL: नॉटिंघम फोरेस्ट ने आर्सेनल को 1-0 से हराया, मैनचेस्टर सिटी लगातार तीसरे साल प्रीमियर लीग जीती

Sun, 21 May 2023 11:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sun, 21 May 2023 11:50 PM IST
सार

सिटी के कोच पेप के मार्गदर्शन में टीम ने खिताबी ट्रॉफी हासिल की है। सिटी के पास सत्र में एक और बड़ी ट्रॉफी हासिल करने का मौका है। टीम चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंची हुई है।

विज्ञापन
EPL Nottingham Forest beat Arsenal Manchester City won Premier League for the third year in a row
मैनचेस्टर सिटी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के खिताब को लेकर चल रही मैनचेस्टर सिटी और आर्सेनल के बीच जंग खत्म हो गई है। नॉटिंघम फोरेस्ट ने आर्सेनल को 1-0 से हराकर उसके खिताब जीतने की सभी उम्मीदों को तोड़ दिया। आर्सेनल को खिताब जीतने की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया।
विज्ञापन


सिटी की ईपीएल में खिताबी हैट्रिक
आर्सेनल की हार के साथ ही सिटी का यह खिताब पक्का हो गया। लीग के एक सत्र में एक टीम को 38 मैच खेलने होते हैं और ऐसे में आर्सेनल 37 मैच खेल चुका है और उसके 81 अंक हैं। वहीं, सिटी के 35 मैचों में 85 अंक हो गए हैं। उसे अभी तीन मैच और खेलने हैं जबकि आर्सेनल को एक मैच खेलना बाकी है। सिटी ने लगातार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। 
विज्ञापन


सिटी के कोच पेप के मार्गदर्शन में टीम ने खिताबी ट्रॉफी हासिल की है। सिटी के पास सत्र में एक और बड़ी ट्रॉफी हासिल करने का मौका है। टीम चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंची हुई है। मैनचेस्टर युनाइटेड के बाद ईपीएल की खिताबी हैट्रिक लगाने वाली सिटी दूसरी टीम बन गई है। सिटी की छह सत्रों में यह पांचवीं ईपीएल ट्रॉफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवोनी ने किया एकमात्र गोल
नॉटिंघम फोरेस्ट के लिए टाइवो अवोनी ने 19वें मिनट में गोल करके टीम का मैच में खाता खोल दिया। इसके बाद आर्सेनल की गोल करने की रणनीति विफल हो गई और उसके स्ट्राइकर नॉटिंघम के डिफेंस को भेद नहीं पाए। आर्सेनल की टीम बराबरी का गोल करने के लिए भी जूझती रही। 


अवोनी यूनियन बर्लिन से फोरेस्ट की टीम के साथ जुड़े हैं। वह पिछले तीन मैचों में पांच गोल कर चुके हैं। आर्सेनल को ईपीएल के इस सत्र में पहली बार लगातार दो हार मिली है। इससे पहले उसे ब्राइटन ने 3-0 से हराया था। आर्सेनल के गैब्रियल जीजस और बुकायो साका को गोल करने के मौके मिले थे, लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed