{"_id":"0e8f2a7e-38b6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"east-bengal-edge-past-salgaocar-to-remain-on-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालगावकर पर जीत के साथ ईस्ट बंगाल चोटी पर कायम","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
सालगावकर पर जीत के साथ ईस्ट बंगाल चोटी पर कायम
कोलकाता/एजेंसी
Updated Tue, 27 Nov 2012 10:45 PM IST
विज्ञापन
इदेह चिद्दी के दूसरे हाफ के गोल से ईस्ट बंगाल ने सालगावकर को 1-0 से हराकर आई लीग फुटबॉल चैंपियनशिप में अपना शीर्ष स्थान कायम रखा।
विज्ञापन
फेडरेशन कप विजेता ईस्ट बंगाल ने इस तरह आई लीग में लगातार चौथी जीत हासिल की। ईस्ट बंगाल इस सत्र में सभी प्रतियोगिताओं में पिछले 19 मैचों से अपराजित चला आ रहा है।
ईस्ट बंगाल के लिए मैच विजयी गोल उसके नाइजीरियाई स्ट्राइकर चिद्दी ने 66 वें मिनट मे दागा जो इस सत्र में उनका छठा गोल है।
ईस्ट बंगाल आठ मैचों में 20 अंकों के साथ चोटी पर कायम है और वह दूसरे स्थान पर मौजूद डेम्पो स्पोर्ट्स क्लब से चार अंक आगे है। वर्ष 2011 के चैम्पियन सालगावकर के खाते में छह अंक हैं।
विज्ञापन