फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   costa rica reachs to next round

कोस्टा रिका ने तोड़ा ख्वाब, जीत के साथ नहीं हुई इंग्लैंड की विदाई

Wed, 25 Jun 2014 10:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Jun 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
costa rica reachs to next round

प्री-क्वार्टर फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी इंग्लैंड की टीम अपने विदाई मैच में जीत हासिल नहीं कर सकी। दक्षिण अमेरिकी टीम की चुनौती के आगे सितारों से सजी इंग्लैंड की टीम कुछ खास नहीं कर सकी।

विज्ञापन


इटली और उरुग्वे से हार के बाद कोस्टा रिका के खिलाफ मुकाबले में इंग्लिश टीम एक भी गोल दागने में नाकाम रही और मैच 0-0 से ड्रॉ पर खत्म हुआ।

हालांकि 1966 की वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को कोस्टा रिका की चुनौती का सामना करने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। कोस्टा रिका ने इस मैच से पहले उरुग्वे और इटली को हराकर सभी को स्तब्ध कर दिया था। 7 अंकों के साथ कोस्टा रिका अपने ग्रुप में शीर्ष पर है, जबकि उरुग्वे 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

ड्रॉ के साथ खाता खोलने में जरूर कामयाब रहा इंग्लैंड

costa rica reachs to next round
इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार खेल रहे कोस्टा रिका ने मैच में बेहद शानदार प्रदर्शन किया और यूरोपीय टीम को पूरे अंक बनाने का मौका नहीं दिया। हालांकि ड्रॉ से इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में अपना खाता खोलने में सफल रहा।

महज एक अंक के साथ इंग्लैंड अपने ग्रुप में सबसे नीचे रहा। इंग्लैंड के कोच ने वर्ल्ड कप के लिए 9 बदलाव किया था लेकिन उनका यह दांव सफल नहीं रहा। इंग्लैंड के लिए वायने रूनी, स्टीवन गेरार्ड और रहीम र्स्टर्लिंग टूर्नामेंट में बेहद नाकाम साबित हुए।

इंग्लिश प्रीमियर लीग में जमकर खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर रूनी 3 मैच में महज एक गोल ही कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed