फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pique-Shakira Breakup: पॉप स्टार शकीरा को मिला था धोखा, 12 साल बाद फुटबॉलर पीके के साथ रिश्ते का किया अंत

Sat, 04 Jun 2022 08:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Jun 2022 08:01 PM IST
सार

शनिवार को दोनों अधिकारिक तौर पर अलग हो गए। 45 साल की शकीरा ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित नाम हैं।

विज्ञापन
Columbian Pop Singer Shakira and Spanish Footballer Gerard Pique Separate After 12 years
शकीरा (दाएं) और पीके अलग हुए - फोटो : सोशल मीडिया
कोलंबिया की पॉप स्टार गायिका शकीरा और उनके पार्टनर स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके अलग हो गए हैं। इनके 12 साल के रिश्ते का अंत हो गया है। शनिवार को दोनों आधिकारिक तौर पर अलग हो गए। 45 साल की शकीरा ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित नाम हैं। 'हिप्स डोन्ट लाई' और 'वाका-वाका' उनके चर्चित गाने हैं।
Columbian Pop Singer Shakira and Spanish Footballer Gerard Pique Separate After 12 years
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों एक संयुक्त बयान में कहा- हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हम अलग हो रहे हैं। यह फैसला हमने हमारे बच्चों के लिए लिया है। वह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। हम चाहते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।
Columbian Pop Singer Shakira and Spanish Footballer Gerard Pique Separate After 12 years
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शकीरा ने पीके पर किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीके किसी और महिला के साथ अफेयर में हैं। इसके बाद इस कपल ने अलग होने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Columbian Pop Singer Shakira and Spanish Footballer Gerard Pique Separate After 12 years
शकीरा और पीके - फोटो : सोशल मीडिया
शकीरा और पीके हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल में से एक माने जाते थे। दोनों दक्षिण अफ्रीका में 2010 में विश्व कप के बाद से रिलेशनशिप में आए थे। तब फुटबॉल वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग 'वाका-वाका' में दोनों साथ भी नजर आए थे।
विज्ञापन
Columbian Pop Singer Shakira and Spanish Footballer Gerard Pique Separate After 12 years
पीके और शकीरा - फोटो : सोशल मीडिया
35 साल के पीके स्पेन के अलावा दिग्गज क्लब बार्सिलोना से भी खेलते हैं। पीके ने स्पेन से खेलते हुए 2010 विश्व कप और 2012 यूरोपीय चैंपियनशिप जीती थी। इसके अलावा वह क्लब बार्सिलोना के साथ तीन बार चैंपियंस लीग का खिताब भी जीत चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed