फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup Balls: कतर में 'अल-रिहला' बॉल से होंगे मैच, जानें 92 साल में कितनी बार बदली गेंद, क्या हुए बदलाव?

Fri, 01 Apr 2022 10:58 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 01 Apr 2022 10:58 AM IST
सार

कतर में 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसके लिए एडिडास कंपनी ने नई गेंद का अनावरण कर दिया है। एडिडास ने गेंद का नाम 'अल रिहला' रखा है।

विज्ञापन
World Cup Balls Al-Rihla ball in Qatar know how many times the ball changed in 92 years check all world cup ball list
वर्ल्ड कप बॉल - फोटो : सोशल मीडिया
कतर में 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसके लिए एडिडास कंपनी ने नई गेंद का अनावरण कर दिया है। एडिडास ने गेंद का नाम 'अल रिहला' रखा है। अरबी भाषा के इस शब्द का अर्थ है यात्रा या सफर होता है। 1930 से हो रहे वर्ल्ड कप में अब तक 21 गेंदों का इस्तेमाल हो चुका है। एडिडास 1970 वर्ल्ड कप से गेंद बना रही है। यह उसकी 14वीं गेंद है।


आइए अब तक इस्तेमाल हुए गेंद के बारे में जानते हैं:
World Cup Balls Al-Rihla ball in Qatar know how many times the ball changed in 92 years check all world cup ball list
वर्ल्ड कप बॉल - फोटो : सोशल मीडिया
1930 (टिएंटो/टी-मॉडल): उरुग्वे ने टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। तब टी-मॉडल गेंद का इस्तेमाल हुआ था। फाइनल में अर्जेंटीना की टीम इस गेंद से सहमत नहीं थी। इस पर फीफा ने पहले हाफ में अर्जेंटीना द्वारा लाए गए टिएंटो बॉल और दूसरे हाफ में उरुग्वे के टी-मॉडल गेंद का इस्तेमाल किया गया था। उरुग्वे की गेंद ज्यादा भारी थी। गेंद में 13 पैनल थे। एक जगह सिलाई का इस्तेमाल किया गया था।
World Cup Balls Al-Rihla ball in Qatar know how many times the ball changed in 92 years check all world cup ball list
वर्ल्ड कप बॉल - फोटो : सोशल मीडिया
1934 (फेडरेल 102): इटली की मेजबानी में फेडरेल 102 बॉल से मैचों का आयोजन कराया गया था। यह 1930 वर्ल्ड कप में इस्तेमाल हुए गेंद की तरह ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup Balls Al-Rihla ball in Qatar know how many times the ball changed in 92 years check all world cup ball list
वर्ल्ड कप बॉल - फोटो : सोशल मीडिया
1938 (एलेन): फ्रांस की मेजबानी में एलेन गेंद से मैच हुए थे। इस बार सिलाई वाले जगह पर तीन पैनल थे। अन्य स्थानों पर दो पैनलों का ही इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
World Cup Balls Al-Rihla ball in Qatar know how many times the ball changed in 92 years check all world cup ball list
वर्ल्ड कप बॉल - फोटो : सोशल मीडिया
1950 (सुपर डुपलो): ब्राजील ने पहली बार वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। इस पर सुपर डुपलो गेंद से मैच हुए थे। पहली बार ऐसी गेंद का इस्तेमाल किया गया जिसमें हवा न आ सकती थी और न ही जा सकती थी। जितनी हवा गेंद में थी उतनी बरकरार रहती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed