जापान को हराकर अपने ग्रुप में 'अजेय' रहा कोलंबिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-सी के अंतिम लीग मुकाबले में कोलंबिया ने एक और शानदार प्रदर्शन का नजारा पेश करते हुए जापान को रौंद दिया। इस एकतरफा मुकाबले में कोलंबिया ने जापान को 4-1 से हराया।
कोलंबिया जहां सभी तीनों मैच जीतकर अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहा। वहीं एशियाई टीम जापान के लिए यह टूर्नामेंट बेहद निराशाजनक रहा उसे अपने ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर रहने को मजबूर होना पड़ा। जापान 3 मैच में महज 1 अंक ही जुटा सका।
मैच की शुरुआत शानदार अंदाज में हुई। कोलंबिया के जुआन कॉड्राडो ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन हाफ टाइम से पहले इंजरी टाइम में जापान के शिंजी ओकाजी ने हेडर से बराबरी का गोल दाग दिया। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 रहा।
दूसरे हाफ में जैक्सन मार्टिनेज ने किए 2 गोल
दूसरे हाफ में 55वें मिनट में कोलंबिया के जैक्सन मार्टिनेज ने गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मार्टिनेज ने टीम की बढ़त को और मजबूत करते हुए एक और गोल दागा।
कोलंबिया ने जापान से इस समय 3-1 की बढ़त बना ली थी। मैच अब कोलंबिया के पक्ष में जा रहा था क खेल खत्म होने से कुछ देर पहले ही 90वें मिनट में जेम्स रोड्रिग्स ने गोल कर दिया।
इस मैच में कुल 2 खिलाड़ियों में यलो कार्ड दिखाया गया। एक जापानी और एक कोलंबियाई खिलाड़ी को यलो कार्ड मिला।