{"_id":"5e385d638ebc3e4b0b57c3cb","slug":"clifford-miranda-named-interim-coach-pereira-td-of-fc-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिफोर्ड मिरांडा एफसी गोवा के अंतरिम कोच","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
क्लिफोर्ड मिरांडा एफसी गोवा के अंतरिम कोच
Mon, 03 Feb 2020 11:20 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
मिरांडा, परेरा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत के पूर्व फुटबॉलर क्लिफोर्ड मिरांडा को एफसी गोवा का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है और वह डेरिक परेरा के अंतर्गत काम करेंगे जिन्हें इंडियन सुपर लीग के बाकी बचे सत्र के लिए टीम का तकनीकी निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
परेरा पिछले तीन सत्र से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2017-18 में सहायक कोच की भूमिका निभाई थी और फिर पिछले सत्र में टीम के तकनीकी निदेशक बने। परेरा एफसी गोवा के युवा विकास के प्रमुख थे और उनके मार्गदर्शन में एफसी गोवा की तीन टीमें चैंपियन बनीं।
विज्ञापन
वह पिछले साल भारत की अंडर-23 टीम के प्रभारी भी थे। मिरांडा इससे पहले टीम के साथ सहायक कोच की भूमिका में थे।