{"_id":"5e44b7028ebc3ee5d21f8c67","slug":"bengaluru-fc-rout-paro-fc-of-bhutan-9-1-to-face-maziya-of-maldives-in-afc-cup-play-off-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू ने पारो एफसी को 9-1 से हराकर दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
बंगलूरू ने पारो एफसी को 9-1 से हराकर दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत
Thu, 13 Feb 2020 08:10 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 13 Feb 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
बंगलूरू एफसी
- फोटो : सोशल मीडिया
सेमबोई हाओकिप और डेशोर्न ब्राउन की हैट्रिक से इंडियन सुपर लीग चैंपियन बंगलूरू एफसी ने एएफसी कप में भूटान के पारो एफसी क्लब को दूसरे चरण के मुकाबले में 9-1 और कुल 10-1 से शिकस्त देकर क्वालिफाइंग दौर के अंतिम चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
थिंपू में पहले चरण का मुकाबला 1-0 से जीतने वाली बंगलूरू की टीम ने अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। हाओकिप ने छठे, 26वें, 67वें और 85वें मिनट में, जबकि जमैका के ब्राउन ने 29वें, 54वें और 64वें मिनट में गोल किए। दो अन्य गोल जुआनन गोंजालेस (14वें मिनट) और निली परडोमो (79वें मिनट) ने किए। पारो एफसी की ओर से एकमात्र गोल 16वें मिनट में चेंचो गेल्टशेन ने किया।
विज्ञापन