फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Argentina win 3-0 over Georgia in ATP Cup

एटीपी कप: अर्जेंटीना की जॉजिया पर 3-0 से जीत, स्पेन ने चिली को एकतरफा दी मात

Sun, 02 Jan 2022 06:31 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 02 Jan 2022 06:31 AM IST
सार

दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी डिएगो श्वार्ट्जमैन ने एकल मुकाबले में जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविली को 6-1, 6-2 से हराकर अर्जेंटीना को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिलाई।

विज्ञापन
Argentina win 3-0 over Georgia in ATP Cup
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना और स्पेन ने शनिवार को यहां 16 टीमों के एटीपी कप टूर्नामेंट के पहले दिन अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

विज्ञापन


अर्जेंटीना ने जॉर्जिया के खिलाफ 3-0 की आसान जीत दर्ज की जबकि स्पेन ने चिली को इसी अंतर से हराया। यह टीम टूर्नामेंट सिडनी के दो स्टेडियम में खेला जा रहा है।
विज्ञापन


दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी डिएगो श्वार्ट्जमैन ने एकल मुकाबले में जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाशविली को 6-1, 6-2 से हराकर अर्जेंटीना को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिलाई। इससे पहले फेडेरिको डेलबोनिस ने एलेक्सांद्रे मात्रेवेली को 6-1, 6-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युगल मुकाबले में मैक्सिमो गोंजालेज और आंद्रेस मोलतेनी ने सबा पर्तसेलाजे और जुरा केमालाजे की जॉर्जिया की जोड़ी को 6-1, 6-2 से हराकर 3-0 से क्लीनस्वीप किया। दिन के एक अन्य मुकाबले में दुनिया के 20वें नंबर के खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्ता ने एक ब्रेक से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चिली के एलेसांद्रो ताबिलो को 6-4, 7-6 (7-4) से हराकर स्पेन को बढ़त दिलाई।


रॉबर्टो बतिस्ता आगुत ने इसके बाद चिली के दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टियन गेरिन को 6-0, 6-3 से हराकर स्पेन की जीत सुनिश्चित की। एलेक्सांद्रो डेविडोविच फोकिना और पेड्रो मार्टिनेज ने इसके बाद चिली के टॉमस बारियोस वेरा और ताबिलो को 7-6 (3), 4-6, 10-7 से हराकर स्पेन के लिए क्लीनस्वीप सुनिश्चित किया।

यूनान को खली चोटिल सितसिपास की कमी 
यूनान की टीम को एकल में अपने प्रमुख खिलाड़ी सितसिपास की कमी खली। टीम को पोलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी सितसिपास मैच से पहले हटना पड़ा था।  उनकी जगह उतरे एरिटोटेलिस थानोस को हुबर्ट हर्केज ने आसानी से 1-6,2-6 से हरा दिया। इससे पहले कामिल ने मिशेल पेवोलारकिस को 6-1-6-4 से हराया था। युगल में सितसिपास ने पेवोलारकिस के साथ मिलकर वालको और जेन जिलिंस्की को 6-4, 5-7, 10-8 से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed