मूसा के दमखम ने मेस्सी एंड कंपनी को 'डराया'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लियोनल मेस्सी की अगुआई में अर्जेंटीना ने 2014 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है।
शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही नॉकआउट दौर में पहुंच चुकी अर्जेंटीना ने ग्रुप-एफ के अपने आखिरी लीग मैच में नाइजीरिया को एक रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
दूसरी ओर, अर्जेंटीना के हाथों मैच गंवाने के बावजूद नाइजीरिया भी अंतिम-16 में जगह बनाने में सफल रहा। नाइजीरिया को अपने ही ग्रुप में इरान की हार का फायदा मिला और नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। नाइजीरिया ने 3 मैचों में एक जीता, एक हारा और एक ड्रॉ खेला। इस तरह वह 4 अंकों के साथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा।
नाइजीरिया को ग्रुप के अक अन्य मुकाबले में बोस्निया के हाथों ईरान के हारने का फायदा भी मिला। यदि ईरान को बोस्निया के खिलाफ जीत मिल जाती तो उसके भी 4 अंक हो जाते लेकिन हार ने ईरान की सभी संभावनाओं पर पानी फेर दिया।
मूसा ने मेस्सी के गोल का जवाब दिया गोल से
इससे पहले अर्जेंटीना और नाइजीरिया के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मेस्सी और मूसा के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और पहले 50 मिनट में ताबड़तोड़ 5 गोल देखने को मिले।
62वें मिनट में मैदान से बाहर जाने से पहले मेस्सी ने 2 जबरदस्त गोल किए। हालांकि मेस्सी के हर इस गोल का मूसा ने भी करार जवाब दिया। मेस्सी और मूसा ने एक-दूसरे के डिफेंस को भेदते हुए शुरुआती 47 मिनट में 2-2 गोल किए।
मैच के तीसरे ही मिनट में मेस्सी ने 10 मीटर की दूरी से जबरदस्त गोल करते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, लेकिन अभी मेस्सी एंड कंपनी खुशी मना भी नहीं पाई थी की एक मिनट बाद ही अहमद मूसा ने बॉक्स के लेफ्ट से जबरदस्त शॉट जड़ते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
नाइजीरिया ने जमकर छकाया
स्कोर बराबर होने पर एक बार फिर दोनों और से जबरदस्त आक्रमण हुआ। 45वें मिनट में मेस्सी का जादू फिर चला। पहले हाफ के इंजरी टाइम में मेस्सी ने फ्री किक पर नाइजीरियाई दीवार को भेदते हुए असाधारण गोल कर अर्जेंटीना की बढ़त 2-0 कर दी।
हालांकि मेस्सी की इस खुशी पर मूसा ने एक बार फिर पानी फेर दिया। सिर्फ दो मिनट बाद मूसा ने 15 मीटर की दूरी से अर्जेंटीना टीम के डिफेंस में सेंध लगाते हुए गोल कर दिया।
इस गोल से नाइजीरिया ने स्कोर 2-2 कर दिया लेकिन अभी गोलों की बरसात अभी बंद कहां हुई थी। 3 मिनट बाद ही अर्जेंटीना को कॉर्नर मिला। कॉर्नर से मिली हिट पर जेकक्युइल गेरे ने गेंद को हेडर से गोलपोस्ट की ओर मारा जिसे नाइजीरिया के गोलकीपर ने रोक लिया लेकिन तभी बिजली की तेजी से मार्केस रोजा ने गेंद को घुटने से गोलपोस्ट में पहुंचा दिया। इस गोल से अर्जेंटीना न 3-2 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली और अंत तक इसे कायम रखा।
बोस्निया ने कराया ईरान को बाहर
टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी बोस्निया-हर्जेगोविना की टीम ने ईरान को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर करा दिया। अंतिम-16 में पहुंचने के लिए ईरान को इस मैच में हर हाल में जीत की दरकार थी लेकिन टीम टूर्नामेंट के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी नहीं रख सकी।
अपने पहले मैच में नाईजीरिया को गोलरहित ड्रॉ पर रोकने और अर्जेंटीना से मैच के आखिरी मिनट में गोल खाकर हारने वाली ईरान की टीम मैच में अपने उस प्रदर्शन को जारी नहीं रख सकी और 23वें मिनट में ही पिछड़ गई।
एडिन जेको के गोल से पहले हाफ में बढ़त लेने वाली बोस्निया की टीम ने दूसरे हाफ में फिर 59वें और 83वें मिनट में गोल कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत सुनिश्चित कर ली। ईरान की ओर से एकमात्र गोल मैच के 82वें मिनट में रेजा ने ठोका।