{"_id":"617f6e4923a6886a9d1a0a5e","slug":"afc-u-23-asian-cup-qualifiers-india-beat-kyrgyzstan-4-2-in-penalty-shootout-team-india-best-performance-in-the-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएफसी अंडर-23 एशियाई फुटबॉल क्वालिफायर: भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में किर्गिस्तान को हराया, टूर्नामेंट में टीम इंडिया का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
एएफसी अंडर-23 एशियाई फुटबॉल क्वालिफायर: भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में किर्गिस्तान को हराया, टूर्नामेंट में टीम इंडिया का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Mon, 01 Nov 2021 10:04 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फुजैरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, फुजैरा
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:04 AM IST
सार
एएफसी अंडर-23 एशियाई फुटबॉल क्वालिफायर मुकाबले में भारत ने पेनाल्टी शूटआउट में किर्गिस्तान को 4-2 से हरा दिया। इस दौरान गोलकीपर धीरज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने विपक्षी टीम के दो शॉट रोके। इस टूर्नामेंट में भारत का यह अब तक का सर्वश्रेेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन
भारत बनाम किर्गिस्तान
- फोटो : twitter@IndianFootball
विस्तार
गोलकीपर धीरज सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने ग्रुप ई मुकाबले में पेनाल्टी शूटआउट में किर्गिस्तान को 4-2 से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। यह एएफसी अंडर-23 एशियाई फुटबॉल क्वालिफायर में टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। नियमित समय के बाद मुकाबला गोल रहित बराबर रहा था। मैच के ड्रॉ रहने के बाद दोनों टीमों के ग्रुप में चार अंक रहे और साथ ही गोल अंतर भी समान (शून्य) था। दोनों टीमों ने सभी मैचों में समान दो गोल दागे।
विज्ञापन
ग्रुप ई में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम का फैसला करने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। यूएई ने ओमान को 2-0 से हराया और ग्रुप ई में शीर्ष पर रहा। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष टीम और सभी ग्रुपों से दूसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ चार टीमें अगले साल होने वाली प्रतिष्ठित महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई करेंगी।
विज्ञापन
भारत पहली बार एएफसी अंडर-23 एशियाई कप के लिए क्वालिफाई करेगा या नहीं अब यह जानने के लिए अन्य ग्रुप के मैचों के खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। पेनाल्टी शूटआउट में धीरज ने विरोधी टीम के खिलाड़ियों के दो शॉट रोके जबकि भारत की ओर से राहुल केपी, रोहित दानु, सुरेश सिंह और रहीम अली ने गोल दागे।
विज्ञापन