{"_id":"5b45c5fc4f1c1bb6248b5964","slug":"2nd-semi-final-of-fifa-world-cup-2018-england-vs-croatia-where-and-how-to-watch-live-streaming","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फीफा 2018: इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज, कब और कहां देखें LIVE Streaming","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फीफा 2018: इंग्लैंड और क्रोएशिया के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज, कब और कहां देखें LIVE Streaming
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2018 के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को इंग्लैंड और क्रोएशिया का आमने-सामने होंगे। जहां इंग्लैंड टीम जोश से भरी हुई है तो क्रोएशिया उन्हें अपने अनुभव से हराने का प्रयास करेगी। इस मैच की विजेता का सामना फाइनल में फ्रांस की मजबूत टीम से होगा।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने जब अंतिम बार 1990 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था तब क्रोएशिया का जन्म भी नहीं हुआ था, लेकिन जब ये दोनों देश 2018 विश्व कप के फाइनल के लिए जद्दोजहद करेंगे तब क्रोएशिया का पलड़ा थोड़ा सा कमजोर साबित होगा।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कब है?
यह मैच बुधवार (11 जुलाई) को खेला जाएगा।
यह सेमीफाइनल कहां खेला जाएगा?
लुजनिकी स्टेडियम
मैच किस समय शुरू होगा?
यह मैच भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा।
किस चैनल में मैच का प्रसारण होगा?
मैच प्रसारण सोनी नेटवर्क पर रात 10:30 बजे से शुरू हो जाएगा।
- हिंदी के लिए- सोनी टेन 3/HD
- अंग्रेजी के लिए- सोनी टेन 2/ HD
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv एप पर उपलब्ध होगी। साथ ही https://www.amarujala.com पर लाइव कमेंट्री, स्कोर देखे जा सकते हैं।