फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   207 days later, sports resume in india, I League qualifier football starts in kolkata

207 दिन बाद देश में चली किक, आई लीग क्वालिफायर फुटबॉल के साथ देश में खेलों की शुरुआत

Fri, 09 Oct 2020 06:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 09 Oct 2020 06:59 AM IST
सार

कोरोना के बीच खेला गया किसी भी खेल का पहला मुकाबला

विज्ञापन
207 days later, sports resume in india, I League qualifier football starts in kolkata
फुटबॉल - फोटो : social Media

विस्तार

भवानीपुर एफसी ने आई लीग क्वालिफायर में एफसी बंगलूरू यूनाइटेड को 2-0 से हराकर धमाकेदार आगाज किया। खाली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले के साथ ही देश में सात माह बाद खेल गतिविधियों की शुरुआत हो गई। कोरोना के चलते खेल बंद पड़े थे। मार्च 14 को इंडियन सुपर लीग फाइनल के बाद यह पहला फुटबॉल का लाइव मुकाबला था। भवानीपुर ने पहले हाफ के इंजरी टाइम के अंतिम मिनट में पंकज मोउला की बदौलत बढ़त बनाई। खेल के 60वें मिनट में फिलिप अदजाह ने टीम की ओर से दूसरा गोल दागा। 

विज्ञापन


सैनिटेशन टनल से गुजरे खिलाड़ी :
साल्ट लेक स्टेडियम में हुए मैच के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों को सैनिटेशन टनल से गुजरना पड़ा और तापमान जांचा गया। सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन किया गया। मैच के दौरान प्रत्येक हाफ में पानी के लिए ब्रेक लिए गए। कोविड-19 के दौरान नए नियमों के तहत टीमों के पास पांच स्थानापन्न खिलाड़ियों का विकल्प मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed