फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   10 players of Brazil football team Positive For Covid 19 On Sunday

ब्राजील की फुटबॉल टीम के 10 और एटलेटिको मैड्रिड के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Mon, 10 Aug 2020 12:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 10 Aug 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
10 players of Brazil football team Positive For Covid 19 On Sunday
फुटबॉल-कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

ब्राजील की फुटबॉल टीम गोइस के 10 सदस्य रविवार को कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इसके बाद आखिरी मिनट मैच को स्थगित करना पड़ा। गोइस के प्रमुख मार्कसेलो अलमीदा ने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि हमारे 23 में से 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजीटिव आए हैं। दुर्भाग्य से हमें आज ही उनके नतीजों के बारे में पता चला। खबर के मुताबिक इन 10 में से 8 टीम का रेगुलर हिस्सा थे।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लेने के लिए पुर्तगाल के दौरे पर जाने वाली एटलेटिको मैड्रिड की टीम के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता के अंतिम चरण में हिस्सा ले रहे क्लबों के बीच करोना वायरस महामारी से जुड़ा यह पहला मामला है।
विज्ञापन


अंतिम आठ का मुकाबला बुधवार से लिस्बन में कड़े स्वास्थ्य नियमों के बीच खेला जाना है। दोनों सेमीफाइनल और 23 अगस्त को होने वाला फाइनल भी लिस्बन में होगा। क्वार्टर फाइनल में हिस्सा लेने वाले अन्य क्लबों ने हाल में अपने किसी खिलाड़ी के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन के क्लब ने भी हालांकि यह नहीं बताया है कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में कोई खिलाड़ी भी शामिल है या नहीं। क्लब ने कहा है कि दोनों व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं और अपने घर में पृथकवास से गुजर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed