{"_id":"639efbd45c4ed55a7c629aac","slug":"fifa-world-cup-2022-final-argentina-vs-france-live-streaming-telecast-channel-today-football-match-online-apps","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Argentina vs France Live Streaming: फ्रांस से हिसाब बराबर करने उतरेगा अर्जेंटीना, जानें कब-कहां देखें फाइनल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Argentina vs France Live Streaming: फ्रांस से हिसाब बराबर करने उतरेगा अर्जेंटीना, जानें कब-कहां देखें फाइनल
Sun, 18 Dec 2022 05:29 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:29 PM IST
सार
Argentina vs France Final Live Streaming telecast Channel: अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में विश्व कप जीता था। वहीं, फ्रांस ने 1998 और 2018 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। फ्रांस ने हाल के सात विश्व कप संस्करणों में चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
किलियन एम्बाप्पे और लियोनल मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल रविवार (18 दिसंबर) को अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें कतर के लुसैल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों की निगाहें तीसरे खिताब पर होंगी। अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 में विश्व कप जीता था। वहीं, फ्रांस ने 1998 और 2018 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था। फ्रांस ने हाल के सात विश्व कप संस्करणों में चौथी बार फाइनल में प्रवेश किया है। वह 2006 में इटली से हार गया था। दूसरी ओर, अर्जेंटीना ने पिछली बार 2014 में विश्व कप फाइनल खेला था, जहां उसे जर्मनी के खिलाफ हार मिली थी।
विज्ञापन
अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी शीर्ष गोलस्कोररों की सूची में फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे के साथ बराबरी पर हैं। दोनों के नाम 5-5 गोल हैं। वहीं, फ्रांस के लिए ओलिवर जिरूड ने इस टूर्नामेंट में सनसनीखेज प्रदर्शन किया है। वहीं, अर्जेंटीना के जूलियन अल्वारेज ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। दोनों के चार-चार गोल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कहां खेला जाएगा अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच विश्व कप का फाइनल मैच?
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच विश्व कप का फाइनल मैच कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच विश्व कप का फाइनल मैच?
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच विश्व कप का फाइनल मैच कतर के लुसैल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब खेला जाएगा अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच विश्व कप का फाइनल मैच?
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच विश्व कप का फाइनल मैच रविवार (18 दिसंबर) को खेला जाएगा।
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच विश्व कप का फाइनल मैच रविवार (18 दिसंबर) को खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच विश्व कप का फाइनल मैच?
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच विश्व कप का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा।
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच विश्व कप का फाइनल मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे से खेला जाएगा।
भारत में फाइनल मैच किस चैनल पर देख सकेंगे?
फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर फाइनल मैच देख सकते हैं।
फीफा विश्व कप के प्रसारण का अधिकार स्पोर्ट्स18 (Sports18) के पास है। आप स्पोर्ट्स18 के अलावा स्पोर्ट्स18 एचडी (Sports18 HD) चैनल पर फाइनल मैच देख सकते हैं।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं मैच?
मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देखें मैच?
जियो सिनेमा एप पर आप फ्री में मैच देख सकते हैं। बिना सब्सक्रिप्शन के जियो सिनेमा एप पर मैच मुफ्त में देखे जा सकते हैं। आप जियो सिनेमा वेबसाइट पर लैपटॉप और डेस्कटॉप पर भी मुफ्त में मैच देख सकते हैं। जियो सिनेमा अब जियो (Jio), वी (Vi), एयरटेल (Airtel) और बीएसएनएल ( BSNL) ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध है। जियो सिनेमा एप पर आप अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित पांच भाषाओं मैच का आनंद ले सकते हैं।