फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   fifa hindi news: china in world cup

फीफा वर्ल्ड कप में 'चीन की धूम'

Mon, 16 Jun 2014 01:44 PM IST
Updated Mon, 16 Jun 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
fifa hindi news: china in world cup
ब्राजील में हो रहे फुटबॉल वर्ल्ड कप 2014 की चीन के मीडिया में भी काफी चर्चा हो रही है। चीन के अखबारों के अनुसार चीन भले ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया हो ब्राजील में उसकी उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


चीन के द पिपुल्स डेली ने इस बात पर आश्चर्य जताया है कि चीन में बने फुटबॉल संबंधित उत्पाद वर्ल्ड कप में 'छाए रहेंगे'।

अखबार के अनुसार छोटे मोटे सामान के अलावा चीन में बने अत्याधुनिक यातायात संबंधी उपकरण भी ब्राजील में सामान्य तौर पर देखे जा सकते हैं।

अखबार ने उन सामानों की सूची दी है जो चीन में बने हैं और वर्ल्ड कप में जिनका बहुतयात प्रयोग हो रहा है। इन सामान में सुरक्षा उपकरण, यातायात सुविधा से जुड़े उपकरण, खेल में आधिकारिक तौर पर प्रयोग हो रही गेंदों और खेल से जुड़ी दूसरी कई चीजों का उत्पादन चीन की कंपनियों ने किया है।

विज्ञापन


चीन के बाजार पर नजर
चीन के अखबार चॉंगकिंग मार्निंग पोस्ट में छपी एक खबर में कहा गया है कि वर्ल्ड कप के मैचों के व्यावसायिक प्रायोजक चीन के 'बाजार पर नजर' रखे हुए हैं।

अखबार में कहा गया है, "अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ब्राजील में कई विषयों पर आधारित कार्यक्रम कर रहे हैं और उन्होंने चीन के कई पत्रकारों को इनमें बुलाया है।"

इंफॉर्मेशन टाइम्स नामक अखबार में इस बात पर ध्यान दिलाया गया है कि दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में अंतिम समय तक मैच की तैयारियां पूरी नहीं हुई थीं।

अखबार ने छिपे तौर पर इस बात की तरफ इशारा करना चाहा है कि 'किसी बड़े खेल आयोजन के लिए चीन सबसे भरोसेमंद आयोजक' देश है और वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए वो सबसे उपयुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्राजील में 2014 का वर्ल्ड कप 12 जून से शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed