फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   fia does change in bic track

एफआईए ने करवाए बीआईसी ट्रैक में बदलाव

Fri, 12 Oct 2012 11:45 AM IST
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो Updated Fri, 12 Oct 2012 11:45 AM IST
विज्ञापन
fia does change in bic track
इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल फेडरेशन (एफआईए) ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर एफ-1 के उद्घाटन आयोजन में कुछ खामियां पाई हैं। ब्राजीली ड्राइवर फेलिपी मासा की पिछली बार की शिकायत को ध्यान में रख ट्रैक के चार टर्न (साउसेज) में बदलाव किए गए हैं। साथ ही धूल से निपटने को युद्धस्तर पर प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जीएम रेस आपरेशंस फरहान वोहरा की मानें तो ट्रैक के साउसेज छह, सात, आठ और नौ की लंबाई पांच से बढ़ाकर 15 मीटर की गई है। इन्हें ऑरेंज रंग दिया है। पिछली बार कई ड्राइवरों ने इन टर्नों पर शॉर्ट कट मारा था। एफआईए के निर्देश पर अब इन्हें बदला गया है।
विज्ञापन


वोहरा का कहना है कि इस बार किसी ड्राइवर ने आरेंज रंग पर जाने की हिमाकत की तो उस पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं टर्न नंबर 10 और 11 के एक मीटर क्षेत्र को घास की बजाय एस्ट्रो टर्फ से ढकने को कहा गया है, जिसे पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआईए का कहना है कि इससे मिट्टी ट्रैक पर आने का खतरा था। धूल से निपटने के लिए आयोजकों ने इस बार स्वीपरों पर भरोसा करने की बजाय मशीनों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। इसके लिए बहरीन से दो ऐसी मशीनें मंगवाई गई हैं जो ट्रैक की धुलाई व सफाई का काम करेंगी। वोहरा का दावा है कि अगर धूल भरी आंधी नहीं चली तो इस बार पहले की तरह कोई समस्या नहीं आने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed