फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Europa League Ronaldo could not score a goal from a distance of six yards manchester united beats omonia

Europa League: रोनाल्डो का जादू गायब! छह मीटर की दूरी से नहीं कर सके गोल, मैनचेस्टर यूनाइटेड हारते-हारते बचा

Fri, 07 Oct 2022 04:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्ट्रोवोल्स (साइप्रस)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, स्ट्रोवोल्स (साइप्रस) Published by: रोहित राज Updated Fri, 07 Oct 2022 04:45 PM IST
सार

मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम ग्रुप-ई के अपने तीसरे मैच में ओमोनिया के खिलाफ किसी तरह 3-2 से जीत हासिल करने में सफल रही। उसके तीन मैचों में दो जीत के साथ छह अंक है। वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है।

विज्ञापन
Europa League Ronaldo could not score a goal from a distance of six yards manchester united beats omonia
गोल चूकने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुर्तगाल के महान फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उनके पैरों का जादू गायब हो गया है। वह छह मीटर की दूरी से भी गोल नहीं कर पा रहे हैं। यूईएफए यूरोपा लीग में वह साइप्रस की अपेक्षाकृत कमजोर मानी जाने वाली टीम ओमोनिया निकोसिया के खिलाफ इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए एक भी गोल नहीं कर सके। उनकी टीम किसी तरह मैच में हारते-हारते बची।
विज्ञापन


मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम ग्रुप-ई के अपने तीसरे मैच में ओमोनिया के खिलाफ किसी तरह 3-2 से जीत हासिल करने में सफल रही। उसके तीन मैचों में दो जीत के साथ छह अंक है। वह अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। उससे आगे शीर्ष पर स्पेनिश क्लब रियाल सोसिदाद है। उसके तीन मैचों में नौ अंक हैं। यूनाइटेड के लिए मैच में मार्कस रैशफोर्ड ने दो और एंथोनी मार्सियाल ने एक गोल किए। वहीं, ओमोनिया के लिए करीम अंसारीफार्ड और निकोलस पेनायिटू ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sara Lee Died: 30 साल की मशहूर महिला पहलवान सारा ली का निधन, सदमे में WWE, दो दिन पहले ही शुरू की थी जिम
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनाल्डो का क्लब के लिए सीजन का यह नौवां मैच था। वह अब तक एक गोल ही कर सके। वह गोल भी पिछले मैच में शेरिफ के खिलाफ पेनल्टी पर आया था। इसका मतलब यह हुआ कि रोनाल्डो इस सीजन में एक भी फील्ड गोल नहीं कर पाए हैं। यहां तक कि उन्हें अब मैनचेस्टर यूनाइटेड की टीम में लगातार मौके भी नहीं मिल रहे हैं। वह कुछ मैचों में बेंच पर बैठे रहे हैं। वहीं, कुछ मुकाबलों में रोनाल्डो को शुरुआती प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया। वह सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे।

ये भी पढ़ें: Champions League: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के देश में लियोनल मेसी का धमाका, चैंपियंस लीग में बनाया यह रिकॉर्ड

रोनाल्डो मैच में सीजन के अपने नौ मैचों में चौथी बार शुरुआती प्लेइंग-11 में शामिल हुए। वह पूरे 90 मिनट खेले। गोल करने के कई प्रयास रोनाल्डो ने किए, लेकिन असफल रहे। 77 मिनट में उनके पास सुनहरा मौका था। डिएगो डालोट ने रोनाल्डो को पास दिया। वह गोलपोस्ट के एकदम सामने खड़े थे। रोनाल्डो के पास करीब छह मीटर की दूरी से आसान गोल करने का अवसर था। वह ऐसा नहीं कर सके। गेंद गोलपोस्ट के खंभे से टकराकर वापसी आ गई। रोनाल्डो ने इस मैच में रैशफोर्ड के लिए एक गोल असिस्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed