फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Elections of the Wrestling Federation of India will be held on 21st December WFI released complete schedule

WFI Election: 21 दिसंबर को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव, जारी हुआ पूरा शेड्यूल; खत्म हुआ छह महीने का इंतजार

Sat, 09 Dec 2023 11:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 09 Dec 2023 11:44 PM IST
सार

कुश्ती संघ के चुनाव कई बार टल चुके हैं। संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के आरोपों ने इसमें और परेशानियां खड़ी कीं। कई बार हाईकोर्ट ने भी चुनाव पर रोक लगाई है।
 

विज्ञापन
Elections of the Wrestling Federation of India will be held on 21st December WFI released complete schedule
भारतीय कुश्ती संघ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कुश्ती संघ के चुनावों की नई तारीख जारी कर दी गई है। अब यह चुनाव 21 दिसंबर को होंगे। सबसे पहले 13 जून को कुश्ती संघ ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया था कि चुनाव 21 जून को होंगे। हालांकि, गुवाहाटी और अन्य हाईकोर्ट ने चुनावों में रोक लगा दी। इस वजह से चुनाव कई बार टलते रहे। आखिरकार 21 दिसंबर को चुनाव की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन

 
भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव 21 दिसंबर को होंगे और उसी दिन नतीजों की भी घोषणा कर दी जाएगी। निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी जस्टिस ( रिटायर्ड ) एम एम कुमार के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मतदान, मतगणना और नतीजों की घोषणा एक ही दिन होगी । चुनाव के नतीजे पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका के नतीजे पर निर्भर होंगे। चुनाव आमसभा की विशेष बैठक के दौरान होंगे और सात अगस्त को बनाई गई मतदाता सूची के अनुरूप होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया , ‘ डब्ल्यूएफआई के चुनाव पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने 11 अगस्त को रोक लगा दी थी जिसकी वजह से 12 अगस्त को चुनाव नहीं हो सके। उच्चतम न्यायालय ने रोक हटा दी है और अब चुनाव की बाकी प्रक्रियायें संशोधित कार्यक्रम के अनुसार उसके आगे से 21 दिसंबर को होगी।’ इसमें कहा गया ,‘ इस चुनाव के नतीजे पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में लंबित रिट याचिका के नतीजे के मुताबिक घोषित किए जाएंगे।’ भारतीय वुशू महासंघ के प्रमुख भूपेंदर सिंह बाजवा की अगुवाई में इस समय आईओए द्वारा गठित तदर्थ समिति डब्ल्यूएफआई के दैनिक कामकाज का संचालन कर रही है।

सभी राज्यों के कुश्ती संघ से दो सदस्यों का चुनाव करने के लिए कहा गया है। ये सदस्य ही चुनाव के दौरान कुश्ती संघ की नई समिति का चयन करेंगे। असम और आंध्र प्रदेश के कुश्ती संघ की सदस्यता और अधिकारों को लेकर गुवाहाटी हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाई थी। बाद में इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई और सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया। इस वजह से चुनाव की आधी प्रक्रिया जून में हो गई थी और उसे दोहराने की जरूरत नहीं पड़ी। 


चुनाव के लिए सदस्यों ने आवेदन कर दिया है और आगे की प्रक्रिया भी हो चुकी है। अब बैठक में कुश्ती संघ के अध्यक्ष और एग्जक्यूटिव समिति के सदस्यों का चयन बाकी है। 21 दिसंबर को दोपहर 11 बजे मीटिंग शुरू होगी और 1.30 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। वोटो की गिनती पूरी होते ही नए अध्यक्ष के नाम का एलान हो जाएगा।

कुश्ती संघ के चुनाव कई बार टल चुके हैं। संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के आरोपों ने इसमें और परेशानियां खड़ी कीं। कई बार हाईकोर्ट ने भी चुनाव पर रोक लगाई। खेल मंत्रालय ने बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता वाले महासंघ को निलंबित कर दिया था। भारत के शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed