फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Dubai Tennis Championships: Jiri Vesely defeats Novak Djokovic, Daniil Medvedev rises to number one in Mens Tennis ranking

जोकोविच से छिनी बादशाहत: रूस के मेदवेदेव बनेंगे नंबर वन, जोकोविच 361 हफ्ते बाद छोड़ेंगे यह पोजिशन

Thu, 24 Feb 2022 11:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Feb 2022 11:49 PM IST
सार

जोकोविच की हार का मतलब है कि अब डेनिल मेदवेदेव आने वाली रैंकिंग में जोकोविच को हटाकर विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। 28 फरवरी को नई रैंकिंग जारी होगी। 

विज्ञापन
Dubai Tennis Championships: Jiri Vesely defeats Novak  Djokovic, Daniil Medvedev rises to number one in Mens Tennis ranking
नोवाक जोकोविच और डेनिल मेदवेदेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेनिस में दुनिया के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को गुरुवार को दुबई टेनिस चैंपियनशिप में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें इस एटीपी 500 इवेंट के क्वार्टर फाइनल में गैरवरीय जिरी वेस्ले ने 6-4, 7-6  से हराया। जोकोविच की हार का मतलब है कि अब डेनिल मेदवेदेव आने वाली रैंकिंग में जोकोविच को हटाकर विश्व के नंबर एक पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे। 28 फरवरी को नई रैंकिंग जारी होगी। 
विज्ञापन



जीत के बाद जिरी वेस्ले

रूस के तीसरे खिलाड़ी हैं मेदवेदेव

मेदवेदेव पहली रैंकिंग पर पहुंचने वाले रूस के तीसरे खिलाड़ी होंगे। इससे पहले येवेगेनी कैफिलनिकोव (1999) और मरात साफिन (2000-01) ने ऐसा किया था। बिग फोर (नडाल, फेडरर, जोकोविच और एंडी मरे) के अलावा अंतिम खिलाड़ी जो नंबर एक पोजिशन पर रहे, वो एंडी रोडिक थे। 
विज्ञापन

पिछले 18 साल से बिग फोर का कब्जा

रोडिक तीन नवंबर 2003 को पहली पोजिशन पर पहुंचे थे और दो फरवरी 2004 को शीर्ष रैंकिंग से हट गए थे। तब रोजर फेडरर नंबर वन बने थे। इसके बाद पिछले 18 साल में फेडरर, नडाल, जोकोविच और एंडी मरे का ही नंबर एक की पोजिशन पर कब्जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 फरवरी को नई रैंक जारी होगी

जोकोविच चार जुलाई 2011 को पहली बार नंबर वन बने थे और 28 फरवरी तक नई रैंक आने तक नंबर वन रहेंगे। जोकोविच पिछली बार आठ मार्च 2021 को पहली रैंक हासिल की थी और पिछले 11 महीने से नंबर एक की पोजिशन पर कायम थे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by US Open (@usopen)

जोकोविच के नाम ये रिकॉर्ड

जोकोविच के नाम सबसे ज्यादा 361 हफ्ते नंबर एक रहने का रिकॉर्ड है। इसके बाद दूसरे नंबर पर रोजर फेडरर हैं। वे 310 हफ्ते नंबर वन रहे थे। हालांकि, जोकोविच फिर से नंबर वन बन सकते हैं। जोकोविच लगातार 86 हफ्ते नंबर वन रह चुके हैं।

इसके अलावा जोकोविच रिकॉर्ड सात बार साल का अंत नंबर एक की रैंकिंग से कर चुके हैं। जोकोविच 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। उन्होंने नौ ऑस्ट्रेलियन ओपन, छह विम्बलडन, तीन यूएस ओपन और दो फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है।

जोकोविच ने क्या कहा था

जोकोविच से टूर्नामेंट के दौरान पूछा गया था कि मेदवेदेव नंबर वन बने तो क्या होगा? इस पर जोकोविच ने कहा था कि अगर मेदवेदेव नंबर एक बनते हैं तो सबसे पहले मैं उन्हें बधाई दूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed