फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Dhyan Chand lifetime award to be replaced by Arjuna lifetime award from this year sports ministry announced

Sports Awards: ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार की जगह अब दिया जाएगा ये अवॉर्ड, खेल मंत्रालय का अहम फैसला

Thu, 24 Oct 2024 08:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 24 Oct 2024 08:16 PM IST
सार

महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर 2002 में स्थापित ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार ओलंपिक खेलों, पैरालंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों आदि खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।

विज्ञापन
Dhyan Chand lifetime award to be replaced by Arjuna lifetime award from this year sports ministry announced
मंजूषा कंवर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए गुरुवार को इस वर्ष से ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार बंद करने का निर्णय लिया है। मंत्रालय के अनुसार, अब इसके स्थान पर अर्जुन लाइफटाइम पुरस्कार शुरू किया जाएगा। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर 2002 में स्थापित ध्यानचंद लाइफटाइम पुरस्कार ओलंपिक खेलों, पैरालंपिक खेलों, एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों आदि खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में यह पुरस्कार पूर्व बैडिंटन खिलाड़ी मंजूषा कंवर, पूर्व हॉकी खिलाड़ी विनीत कुमार और कबड्डी खिलाड़ी कविता सेल्वराज को दिया गया। मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, खेल पुरस्कारों के लिए विभिन्न योजनाओं को तर्कसंगत बनाया गया है जिसमें ध्यानचंद पुरस्कार के स्थान पर अर्जुन लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शुरू किया गया है। जमीनी स्तर पर कोच के प्रयासों को मान्यता देने के लिए अब वे द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए पात्र हैं।
विज्ञापन


खेल मंत्रालय ने बताया कि अर्जुन लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार की शुरुआत की गई है और यह खेल विकास में आजीवन योगदान के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा खेलो इंडिया योजना को मान्यता देने के लिए खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में ओवरऑल शीर्ष प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय को मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed