{"_id":"6cf8098e-0673-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"deepika-kumari-will-be-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपिका कुमारी होंगी सम्मानित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दीपिका कुमारी होंगी सम्मानित
जमशेदपुर/एजेंसी
Updated Mon, 24 Sep 2012 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुनिया की नंबर दो महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी को हाल में जापान में हुए विश्व कप की रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर टाटा स्टील मंगलवार को उन्हें यहां सम्मानित करेगा। टाटा स्टील के खेल विभाग में मैनेजर के पद पर कार्यरत दीपिका को यहां जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में उनकी नवीनतम उपलब्धि पर सम्मानित किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि जूनियर विश्व चैंपियन रह चुकी दीपिका ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक जीते हैं। हाल में जापान में विश्वकप के फाइनल में वह विश्व की नंबर वन तीरंदाज कोरिया की की बो बेई के हाथो नजदीकी मुकाबले में 2-3 से हार गई थी और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। झारखंड की राजधानी रांची की निवासी दीपिका यहां स्थित टाटा आर्चरी एकेडमी से भी लंबे समय से जुड़ रही है।