{"_id":"125a8986-8c04-11e2-9821-d4ae52bc57c2","slug":"cyclist-manorama-made-to-carry-medal-trays","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडल ट्रे लेकर चलीं पदक विजेता साइकिलिस्ट्स, विवाद","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मेडल ट्रे लेकर चलीं पदक विजेता साइकिलिस्ट्स, विवाद
ग्रेटर नोएडा/एजेंसी
Updated Wed, 13 Mar 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां चल रही एशियाई चैंपियनशिप के पदक वितरण समारोह में भारतीय महिला पदक विजेता साइकिलिस्ट के पदक ट्रे हाथों में लेकर पदक वितरण समारोह में जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह मामला एशियाई साइकिलिंग चैंपियनशिप में रोड रेस स्पर्धाओं के पहले दिन का है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में पदक विजेता मनोरमा देवी, सुनीता देवी और अंजना पदक वितरण समारोह में पदक ट्रे लेकर पहुंची तो वहां उपस्थित सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। आमतौर पर पदक ट्रे ले जाने के लिए स्टाफ रखा जाता है।
विज्ञापन
मनोरमा ने ट्रैक स्पर्धाओं के कीरीन रेस में यमुना वेलड्रोम में रजत पदक जीता था। ट्रैक स्पर्धाओं के लिए रोड रेस का आयोजन बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के फार्मूला वन सर्किट पर हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं सुनीता ने महिलाओं की एलीट व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में हिस्सा लिया था और 12वें स्थान पर रहीं थी। लेकिन भारतीय साइकिलिंग महासंघ को इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आ रहा है।
एशियाई चैंपियनशिप के आयोजन सचिव ओंकार सिंह ने कहा, ‘इसमें कुछ भी अपमानजनक जैसा नहीं है। यह तो सम्मानित करने का नया और अनूठा अंदाज है। एशियाई चैंपियन को पदक देना अपने आप में बड़ा सम्मान है। हम अपने कालेज समय में भी खेल स्पर्धाओं में ऐसा करते थे।’