{"_id":"6ecfc80821372a35c0641be9a99bf4f5","slug":"cricketer-praveen-loses-rs-8-lakh-gold-chain-during-match-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैच खेलने गए प्रवीण की 8 लाख की चेन चोरी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मैच खेलने गए प्रवीण की 8 लाख की चेन चोरी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Nov 2014 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार को उस समय सदमा लग गया जब उनकी चेन चोरी चली गई।
क्रिकेटर प्रवीण की 8 लाख रुपए मूल्य की सोने की चेन नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ड्रेसिंग रूम से चोरी हो गई। प्रवीण के अनुसार उनकी यह चैन 250 ग्राम की है।
पुलिस के मुताबिक चेन की चोरी सोमवार शाम को ही हुई जिसकी शिकायत मंगलवार को की गई। विजय हजारे वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश की तरफ से यहां खेलने आए प्रवीण सोमवार को राजस्थान के खिलाफ जब मैदान पर उतर रहे थे तभी वह चेन कुर्सी पर भूल गए।
मैच के बाद प्रवीण मैदान से होटल चले गए जहां उनको चेन की याद आई। उन्होंने तुरंत स्टेडियम के अधिकारियों को सूचित किया लेकिन तब तक चेन वहां से गायब थी।
वीसीए के अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित ने भी चोरी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

50-50 का मैच खत्म हुआ 21 ओवर में
दूसरी ओर, विजय हजारे ट्रॉफी सेंट्रल जोन लेग में रेलवे ने राजस्थान की पूरी टीम को महज 35 रन पर समेट दिया।
जवाब में रेलवे ने 5.3 ओवर में ही मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य को पार कर लिया। इस तरह 50-50 ओवर का यह मैच महज 21 ओवर में ही खत्म हो गया।
अनुरीत सिंह और अमित मिश्रा ने पांच-पांच विकेट लेकर राजस्थान को 15.3 ओवर में ही ढेर कर दिया। राजस्थान की ओर से अरजीत गुप्ता ने सर्वाधिक 13 रन बनाए और दोहरे अंक में पहुंचने वाले वह एकमात्र बल्लेबाज रहे। टूर्नामेंट के इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया यह दूसरा सबसे कम स्कोर है।
लिस्ट ‘ए’ मैचों में इससे पहले सौराष्ट्र की टीम वर्ष 2000 में मुंबई के खिलाफ मात्र 34 रन पर ढेर हो गई थी। हालांकि दुनिया भर के क्रिकेट में यह अब तक सातवां सबसे कम स्कोर है।