फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Cricketer Mohammad Shami successful heel operation achilles tendon surgery news updates in hindi

Mohammad Shami: शमी की सफल सर्जरी, क्रिकेट फील्ड पर जल्द वापसी का वादा; रिकवरी की बात कर दिखाया गजब का जज्बा

Tue, 27 Feb 2024 06:53 AM IST
जलज मिश्रा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 27 Feb 2024 06:53 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम से स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एड़ी की सफल सर्जरी कराई है। उन्होंने मैदान पर जल्द लौटने का वादा करते हुए सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की है। शमी ने कहा कि उनकी रिकवरी हो रही है और उन्हें वापसी का पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
Cricketer Mohammad Shami successful heel operation achilles tendon surgery news updates in hindi
अस्पताल में इलाज के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (बाएं); दाहिने क्रिकेट के दौरान एक्शन में शमी - फोटो : ANI

विस्तार

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एड़ी की सर्जरी कराई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर तस्वीरें शेयर कर अपने इलाज की जानकारी दी। सफल सर्जरी की जानकारी देते हुए शमी ने कहा कि उनकी रिकवरी हो रही है। शमी के मुताबिक पूरी तरह स्वस्थ होने में थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन उन्हें क्रिकेट के मैदान पर वापसी का पूरा भरोसा है। वापसी के लिए गजब का जज्बा दिखाते हुए शमी ने कहा, 'अभी-अभी अकिलीज़ टेंडन (Achilles Tendon) पर एड़ी का सफल ऑपरेशन हुआ है! ठीक होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन मैं वापस अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए बेहद उत्सुक हूं।'

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विश्व कप के दौरान लगी थी चोट
शमी को 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए वनडे विश्व कप फाइनल 2023 के दौरान ही चोट लगी थी। वह चोटिल टखने के साथ ही विश्व कप में खेले थे। टूर्नामेंट में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सात मैचों में 24 विकेट लिए थे। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। हालांकि, इसके बाद वह लगातार क्रिकेट एक्शन से दूर हैं। 

विज्ञापन

आईपीएल भी नहीं खेल पाएंगे शमी
आईपीएल 2024 शुरू होने में अभी लगभग एक महीने का वक्त बचा है। उससे पहले 2022 की चैंपियन टीम और 2023 की उपविजेता गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से बताया था कि शमी बाएं टखने की चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि, शमी को चोट की वजह से दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भी नहीं चुना गया था। इसके अलावा, वे इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे। शमी का नहीं होना गुजरात के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। टीम पहले ही हार्दिक पांड्या के गुजरात छोड़कर मुंबई इंडियंस जाने से नुकसान झेल रही है। गुजरात के कप्तान रह चुके हार्दिक को पिछले साल ऑक्शन से पहले मुंबई ने जीटी से ट्रेड किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed