फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games gold medalist weightlifter Sanjita Chanu fails dope test, banned by NADA

Sanjita Chanu: राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर डोप टेस्ट में फेल, नाडा ने प्रतिबंध लगाया

Sat, 07 Jan 2023 07:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 07:20 PM IST
सार

चानू के दोनों सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद नाडा ने उन्हें प्रतिबंधित कर दिया है। चानी ने कुल 187 किलोग्राम वजन उठाया था। इसके  बाद उनका टेस्ट लिया गया। 
 

विज्ञापन
Commonwealth Games gold medalist weightlifter Sanjita Chanu fails dope test, banned by NADA
संजीता चानू

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाली वेटलिफ्चर संजीता चानू डोप टेस्ट में फेल रही हैं। इसके बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। संजीता ने 30 सितंबर को कुल 187 किलो वजन उठाया और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। इसके बाद उनके सैंपल लिए गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके 'ए' और 'बी' दोनों सैंपल में ड्रोस्तानोलोन पाया गया है। यह एक एनाबॉलिक स्टेरॉयड है, जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल है।
विज्ञापन


संजीता को अब राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी के डोपिंग रोधी पैनल के सामने पेश होना होगा। उन्हें इस अपराध के लिए चार साल तक के लिए बैन किया जा सकता है। अगर वह दोषी पाई जाती हैं तो राष्ट्रीय खेलों में अपना रजत पदक भी गंवा सकती हैं।
विज्ञापन

भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ के प्रमुख सहदेव यादव ने कहा "मुझे बहुत दुख है कि इतनी सीनियर वेटलिफ्टर, जिसने हमें दो राष्ट्रमंडल खेलों के पदक दिलाए हैं, डोप टेस्ट में फेल हुई हैं। इस तरह की घटनाएं हमारे खेल की छवि खराब करती हैं। सभी जानते हैं कि डोपिंग के खिलाफ हमारी सख्त नीति है। हम समय-समय पर शिविरों और टूर्नामेंटों के दौरान अपने वेटलिफ्टर का परीक्षण करवाते हैं और कई बार ऐसा भी हुआ है जब उनमें से कई को प्रतियोगिता से बाहर सैंपल देने के लिए कहा गया है। लेकिन इस तरह की घटनाएं हमें नुकसान पहुंचाती हैं।"

जून 2018 में संजीता को अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ ने प्रतिबंधित कर दिया था। 2017 विश्व चैंपियनशिप के दौरान लिए गए उनके सैंपल में टेस्टोस्टेरोन पाया गया खा। संजीता ने उस अपराध के पीछे एक 'साजिश' का दावा किया था और जनवरी 2019 में अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग महासंघ की कानूनी सलाहकार डॉ ईवा न्यिरफा ने एक पत्र लिखकर संजीता को क्लीन चिट दे दी थी।  

संजीत अब दूसरी बार डोपिंग के फेर में फंसी हैं और अगर वह दोषी पाई जाती हैं और उन पर चार साल का बैन लगता है तो 33 साल की उम्र में उनके लिए वापसी करना बेहद मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed