फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Commonwealth Games 2022: Sudhir wins Gold in para powerlifting; sets new Games record

CWG 2022: सुधीर ने भारत के लिए जीता छठा स्वर्ण, पैरा-पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट

Fri, 05 Aug 2022 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 05 Aug 2022 10:57 AM IST
सार

Sudhir Wins Gold in Birmingham Commonwealth Games: 87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 212 किलो वजन उठाया। 212 किलो वजन की लिफ्ट के साथ सुधीर ने नया गेम्स रिकॉर्ड भी कायम किया।

विज्ञापन
Commonwealth Games 2022: Sudhir wins Gold in para powerlifting; sets new Games record
पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर स्वर्ण पदक के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। इससे पहले 2014 में पावरलिफ्टर सकिना खातून ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने रैक हाइट 14 के साथ पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 212 किलो वजन उठाया। 212 किलो वजन की लिफ्ट के साथ सुधीर ने नया गेम्स रिकॉर्ड भी कायम किया। अपने आखिरी अटैम्प्ट में सुधीर 217 किलो वजन उठाने में नाकाम रहे। 134.5 पॉइंट्स लेकर सुधीर टॉप पर रहे और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।


सुधीर
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में छठा स्वर्ण पदक है। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण जीत चुके हैं। वहीं, महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत के लिए यह कुल 20वां पदक रहा। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर है।


सुधीर
विज्ञापन

27 साल के सुधीर ने स्वर्ण पदक के साथ बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पैरा खेलों में पदकों का खाता खोला। मेन्स हेवीवेट कैटेगरी में सुधीर के बाद नाइजीरिया के इकेचुकु क्रिस्टियन ओबिचुकु ने 133.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता, जबकि स्कॉटलैंड के मिकी यूल ने 130.9 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। 


सुधीर

सुधीर ने इससे पहले इसी साल जून में दक्षिण कोरिया में विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग एशिया-ओशिनिया ओपन चैंपियनशिप में पुरुषों के 88 किग्रा भारवर्ग में 214 किलोग्राम की सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट के साथ कांस्य पदक जीता था। सुधीर ने साथ ही 2022 हांग्झू एशियाई पैरा खेलों के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। 

CWG 2022: Sudhir Clinches Historic Gold In Para Powerlifting, Ends Day 7  With 20 Medals
सुधीर (बीच में स्वर्ण पदक के साथ)

पावरलिफ्टिंग में कैसे मिलते हैं अंक?

पावरलिफ्टिंग में एथलीट्स को तीन अटैम्प्ट दिए जाते हैं। वजन उठाने पर शरीर के वजन और तकनीक के अनुसार अंक मिलते हैं। समान वजन उठाने पर शारीरिक रूप से कम वजन वाले खिलाड़ी को दूसरे की तुलना में अधिक अंक मिलते हैं। सुधीर पांच वर्ष की आयु में पोलिया का शिकार हो गए थे। इसके बाद 2013 में सोनीपत में खुद को फिट रखने के लिए पावरलिफ्टिंग शुरू की थी।



CWG 2022: Sudhir Wins Gold with Games Record in Para Powerlifting Men's  Heavyweightस्वर्ण जीतने के बाद खुशी सुधीर (दाएं) और उनके कोच

पावरलिफ्टिंग में बाकी एथलीट्स ने निराश किया

गुरुवार को ही पैरा पावरलिफ्टिंग के अन्य इवेंट्स में भारत को निराशा हाथ लगी। महिला लाइटवेट फाइनल में मनप्रीत कौर चौथे स्थान पर और सकीना खातून पांचवें स्थान पर रहीं। इसके अलावा पुरुष लाइटवेट फाइनल में परमजीत कुमार आखिरी स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed