फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   college bands will get chance to perform in formula one

एफ-1 रेस ओपनिंग सेरेमनी में कॉलेज बैंड को मौका

Fri, 14 Sep 2012 04:20 PM IST
अमित कुमार बाजपेयी/ग्रेटर नोएडा
अमित कुमार बाजपेयी/ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 14 Sep 2012 04:20 PM IST
विज्ञापन
college bands will get chance to perform in formula one
एफ-1 रेस में म्यूजिक, डांस और रफ्तार के दीवाने युवाओं का एक और सपना पूरा होने जा रहा है। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) द्वारा इंडियन ग्रां प्री 2012 की ओपनिंग सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए विभिन्न कॉलेजों के डांस व म्यूजिक बैंड ग्रुप से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन


जेपीएसआई के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अस्करी जैदी ने बताया कि आईजीपी 2012 के लिए रॉक द रेस कॉन्टेस्ट शुरू किया गया है। इसके जरिए बेस्ट कॉलेज डांस व म्यूजिक बैंड ग्रुप की खोज की जा रही है। आवेदन आने के बाद उत्तरी भारत के कॉलेजों में से टॉप परफॉर्मेंस देने वाले बेस्ट कॉलेज को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


रॉक द रेस में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली एनसीआर, जयपुर, चंडीगढ़ के कॉलेज आवेदन कर सकते हैं। फेसबुक पर टॉप व बेस्ट कॉलेज टीम का चयन किया जाएगा, जिसके बाद चुनी गई टीम के सदस्य फॉर्मूला वन रेस 2012 में बीआईसी पर पूरी दुनिया के सामने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है रॉक द रेस कॉन्टेस्ट?
- आईजीपी 2012 ओपनिंग सेरेमनी में लाइव परफॉर्मेंस का मौका
- किसी भी कॉलेज की म्यूजिक-डांस टीम कर सकती है आवेदन
- 22 सितंबर 2012 है आवेदन करने की अंतिम तिथि

क्या करना होगा आवेदन के लिए?
- सबसे पहले कॉलेज प्रबंधन को bic.rocktherace@gmail.com पर आवेदन के लिए एक ईमेल करना होगा।
- प्रतियोगिता में हिस्सा लेने संबंधी जरूरी नियमों व अन्य जानकारियां कंपनी कॉलेज को भेजेगी।
- हर आवेदन में कॉलेज के टॉप मैनेजमेंट की स्वीकृति जरूरी होगी।
- आवेदनकर्ता टीम को म्यूजिक या डांस परफॉर्मेंस की सूची व उसका वक्त भेजना होगा।
- कॉलेज आईडी के साथ हिस्सा लेने वाले छात्रों की जानकारी देनी होगी।
- कॉलेज द्वारा स्थानीय, प्रादेशिक या राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त किए गए पुरस्कार की जानकारी देनी होगी।
- छात्रों की परफॉर्मेंस के सैंपल वीडियो।

प्रमुख तारीखें
-आवेदन की अंतिम तिथि 22 सितंबर, 2012
-फेसबुक (वीडियो पॉपुलेरटी वोटिंग शुरू) 24 सितंबर, 2012
-फेसबुक (वीडियो पॉपुलरटी वोटिंग खत्म) 4 अक्तूबर, 2012
-लाइव ऑडीशन 5 अक्तूबर, 2012
-ऑन ट्रैक परफॉर्मेंस 26-28 अक्तूबर, 2012

दलेर मेहंदी, केके, लेसली ने दी थी लाइव परफॉर्मेंस
पिछली साल पहली एफ-1 रेस आईजीपी 2011 की ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी, संगीतकार और गायक लेसली लुईस, गायक व गीतकार केके ने लाइव परफॉर्मेंस दी थी। बीआईसी के थीम सॉन्ग 'हम रफ्तार जीतें बार बार...' गीत को इन गायकों ने पिट लेन के ऊपर बने स्टेज से लाइव गाया था, जिसे बीआईसी पर हर दर्शक और टेलीविजन पर दुनिया भर के दर्शकों ने लाइव देखा था।

हिस्सा लेने की अनिवार्यता
- कोई भी व्यक्ति नहीं कर सकता आवेदन, केवल संस्थान या कॉलेज ही योग्य।
- टीम में अधिकतम 20 प्रतिभागी।
- एक आवेदन में म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस होना जरूरी।
- केवल दिल्ली, एनसीआर और जयपुर के कॉलेज कर सकते हैं आवेदन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed