फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chirag Shetty on Commonwealth Games: Men's doubles badminton star Chirag said – Thomas Cup victory boosts morale for Commonwealth Games

Chirag on Commonwealth Games: मेन्स डबल्स बैडमिंटन के स्टार चिराग बोले- थॉमस कप की जीत से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बढ़ा मनोबल

Tue, 31 May 2022 11:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 31 May 2022 11:20 PM IST
सार

चिराग ने कहा- अब हम शीर्ष 10 में शामिल हैं, हमें शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा पेश करने और जीतने का अनुभव है। इसलिए इस बार स्वर्ण पदक जीतना हमारी शीर्ष प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
Chirag Shetty on Commonwealth Games: Men's doubles badminton star Chirag said – Thomas Cup victory boosts morale for Commonwealth Games
सात्विक साईराज रेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

थॉमस कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे चिराग शेट्टी को पता है कि अब आगे बढ़ने और राष्ट्रमंडल खेलों के रूप में अगली चुनौती पर ध्यान लगाने का समय है। भारत ने इसी महीने पहली बार डेविस कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। टीम ने फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया।
विज्ञापन


सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी के साथ मिलकर भारत की सर्वश्रेष्ठ पुरुष युगल जोड़ी बनाने वाले चिराग ने मुंबई से कहा, ‘उस हफ्ते के अहसास को मैं अब भी महसूस कर सकता हूं लेकिन अब समय आ गया है कि ट्रेनिंग दोबारा शुरू की जाए और अगली चुनौती पर ध्यान लगाया जाए, इसकी शुरुआत राष्ट्रमंडल खेलों से होगी और फिर विश्व चैंपियनशिप तथा एशियाई खेल हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘पिछली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हमने अच्छा प्रदर्शन किया था और थॉमस कप की जीत से हमें आत्मविश्वास मिलेगा कि हम मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक बरकरार रख सकें।’ भारत ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार मिश्रित टीम स्वर्ण पदक जीता था और चिराग को लगता है कि भारतीय टीम इस साल भी उस प्रदर्शन को दोहरा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मलेशिया से मिलेगी चुनौती
चिराग ने कहा, ‘थॉमस कप में प्रतिस्पर्धा कहीं अधिक कड़ी होती है। इसलिए मेरे लिए वह ट्रॉफी जीतना भारतीय बैडमिंटन की अहम सफलता थी। राष्ट्रमंडल खेल मिश्रित टीम स्पर्धा है इसलिए स्वाभाविक रूप से आयाम बदल जाएंगे।’

उन्होंने कहा, ‘इस बार भी मलयेशिया की टीम मजबूत होगी। बेहतर रैंकिंग वाले महिला युगल और मिश्रित युगल खिलाड़ियों के कारण उन्हें हमारे से बेहतर वरीयता मिल सकती है लेकिन अगर हम एक बार फिर वही जोश और जीत की ललक दिखा पाएं तो हम स्वर्ण पदक बरकरार रख सकते हैं।’

बदलेंगे पदक का रंग
चिराग और सात्विक की पुरुष युगल जोड़ी भी गोल्ड कोस्ट में जीते रजत पदक के रंग को बेहतर करते हुए स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेगी। चिराग ने कहा, ‘पिछली बार हम सर्किट पर काफी नए थे लेकिन अब काफी चीजें बदल गई हैं।

चिराग ने कहा- अब हम शीर्ष 10 में शामिल हैं, हमें शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा पेश करने और जीतने का अनुभव है। इसलिए इस बार स्वर्ण पदक जीतना हमारी शीर्ष प्राथमिकता होगी।’ राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन इस साल बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक किया जाएगा।

इंडोनेशिया ओपन से हट सकते हैं
दुनिया की आठवें नंबर की भारतीय जोड़ी के सामने सबसे पहले जून में इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 और मलेशिया ओपन 750 टूर्नामेंट की चुनौती होगी। चोट के कारण थाईलैंड ओपन से हटने वाले चिराग ने कहा, ‘हमने इंडोनेशिया सुपर 1000 के लिए हमारी प्रविष्टियां भेजी हैं लेकिन हम शत प्रतिशत सुनिश्चित नहीं हैं कि हम खेलेंगे क्योंकि सात्विक अब भी घुटने की चोट से उबर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन एहतियात के तौर पर हम बाहर रह सकते हैं क्योंकि राष्ट्रमंडल खेल अधिक महत्वपूर्ण हैं और हमें वहां सर्वश्रेष्ठ स्थिति में होना होगा। ’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed