फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Chess Olympiad India Historic Gold D Gukesh Wins know news in Hindi

शतरंज ओलंपियाड: भारत ने जीता ऐतिहासिक स्वर्ण, विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने फाबियानो को हराया

Sun, 22 Sep 2024 06:55 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट (हंगरी)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट (हंगरी) Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 22 Sep 2024 06:55 AM IST
सार

हंगरी की राजधानी में आयोजित शतरंज ओलंपियाड में भारत ने ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई है। विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने फाबियानो को हरा दिया है। शतरंज ओलंपियाड में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक मिला है।

विज्ञापन
Chess Olympiad India Historic Gold D Gukesh Wins know news in Hindi
गुकेश - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय पुरुष टीम ने 45वें शतरंज ओलंपियाड के 10वें दौर में मजबूत अमेरिका को 2.5-1.5 से हराकर एक दौर शेष रहते ही ऐतिहासिक स्वर्ण पदक पर कब्जा तय कर लिया है। भारत 19 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर कायम है। अगले दौर में हारने पर भी उच्च टाईब्रेक स्कोर के कारण चैंपियन बन जाएगा। गुकेश-अर्जुन ने बाजियां जीतीं। डी गुकेश ने फाबियानो कारुआना को शिकस्त दी।
विज्ञापन


हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रैंडमास्टर और विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने फाबियानो कारुआना को शिकस्त देकर भारत को पुरुष वर्ग में पहली बार शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण दिलाने में मदद की। इसकी पुिष्ट ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से और प्रगनानंदा के कोच आर बी रमेश ने भी की। आर बी रमेश ने टीम को स्वर्ण जीतने पर बधाई भी दी।
विज्ञापन


19 अंक के साथ भारतीय पुरुष टीम शीर्ष पर कायम है
प्रवीण थिप्से ने कहा कि भारत 11वां दाैर हार भी जाता है और दूसरी टीम से उसके बराबर अंक रह जाते हैं तो भी ट्राई ब्रेकर में भारत का स्कोर अच्छा है जिससे उसका स्वर्ण पक्का है। 45वें शतरंज ओलंपियाड के 10वें दौर में भारतीय पुरुष टीम ने अमेरिका को 2.5-1.5 से हराया। भारतीय पुरुष टीम टूर्नामेंट में हारी नहीं है और 19 अंक के साथ ओपन वर्ग में शीर्ष पर कायम है। प्रगनानंदा को वेस्ली सो से हार मिली। विदित ने लेवरोन को ड्रॉ पर रोका। अर्जुन ने पेरेज को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला टीम ने चीन को दी शिकस्त
भारतीय महिला टीम ने चीन को 10वें दौर में 2.5-1.5 से शिकस्त दी। महिला टीम ने इससे पहले अमेरिका की टीम से ड्रॉ खेला था और अब चीन पर जीत के साथ वापसी की। भारतीय महिला टीम में सिर्फ दिव्या देशमुख को जीत मिली जबकि नोएडा की वंतिका अग्रवाल, वैशाली और हरिका ने ड्रॉ खेला।  दिव्या ने शिक्वेन को हराया। वंतिका ने मियाओई को बराबरी पर रोका। शीर्ष बोर्ड पर हरिका को झू जिनेर के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा जबकि वंतिका ने मियाओइ को बराबरी पर रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed