फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Carlos Alcaraz Beats Jaume Munar to Reach Japan Open Final

जापान ओपन: पहला सेट हारने के बाद पलटा मैच, अल्काराज ने मुनार को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Mon, 05 Oct 2026 06:06 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 05 Oct 2026 06:06 PM IST
सार

कार्लोस अल्काराज ने जाउमे मुनार को 5-7, 6-3, 6-1 से हराकर जापान ओपन के फाइनल में जगह बना ली। पहला सेट गंवाने के बाद अल्काराज ने शानदार वापसी की और लगातार दो सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। 

विज्ञापन
Carlos Alcaraz Beats Jaume Munar to Reach Japan Open Final
कार्लोस अल्काराज - फोटो : ATP

विस्तार

दुनिया के नंबर-3 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने स्पेन के ही जाउमे मुनार की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए जापान ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। टोक्यो के एरियाके कोलिजियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में अल्काराज ने मुनार को 5-7, 6-3, 6-1 से हराया। अल्काराज को मुकाबले की शुरुआत में परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने पहले सेट में बढ़त बनाने के बावजूद अपनी सर्विस गंवा दी और मुनार ने 7-5 से पहला सेट अपने नाम कर लिया। इसके बाद अल्काराज ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-3 से जीता। निर्णायक तीसरे सेट में अल्काराज ने अपने खेल का स्तर और ऊंचा कर दिया। उन्होंने लगातार मुनार की सर्विस पर दबाव बनाया और 6-1 से सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

पहले सेट में फिर फंसे अल्काराज
अल्काराज पूरे टूर्नामेंट में पहले सेट में संघर्ष करते नजर आए हैं। मुनार के खिलाफ भी वह एक समय 5-3 से आगे थे और सेट के लिए सर्विस कर रहे थे। हालांकि, वह अपनी सर्विस बरकरार नहीं रख सके। मुनार ने अगले गेम में उनकी सर्विस तोड़ी और फिर 6-5 की बढ़त हासिल कर पहला सेट 7-5 से जीत लिया।

जीत के बाद अल्काराज ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि पहले सेट में क्या हुआ। सच कहूं तो पहले सेट में सामान्य तौर पर भी मुझे परेशानी हो रही है। मैं अच्छी शुरुआत करता हूं, ब्रेक हासिल करता हूं और सेट के लिए सर्विस करता हूं, लेकिन फिर पता नहीं क्या होता है। ऐसा लगता है कि मैं हर पहले सेट में संघर्ष कर रहा हूं। हालांकि, जिस तरह से मैं हर बार वापसी करता हूं, उससे मैं बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे सेट में बदला मैच का रुख
दूसरे सेट में अल्काराज ने आक्रामक अंदाज में खेलना शुरू किया। उन्होंने 2-1 की बढ़त के लिए मुनार की सर्विस तोड़ी और अपनी सर्विस बचाकर बढ़त को 3-1 किया। इसके बाद उन्होंने एक और ब्रेक हासिल कर 4-2 की बढ़त बनाई। अंत में मुनार की सर्विस फिर तोड़कर अल्काराज ने दूसरा सेट 6-3 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

निर्णायक सेट में मुनार को नहीं दिया मौका
तीसरे सेट में अल्काराज पूरी तरह अपने रंग में नजर आए। उन्होंने लगातार अपनी सर्विस बरकरार रखने के साथ मुनार की सर्विस भी तोड़ी। 4-0 की बढ़त तक वह दो बार मुनार की सर्विस तोड़ चुके थे। मुनार ने इसके बाद अपनी सर्विस जरूर बचाई, लेकिन अल्काराज ने अपनी सर्विस पर मैच खत्म करते हुए निर्णायक सेट 6-1 से जीत लिया।

लगातार दूसरी बार फाइनल में
अल्काराज ने इस जीत के साथ लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। वह 2025 में भी जापान ओपन के चैंपियन बने थे, जहां उन्होंने फाइनल में टेलर फ्रिट्ज को हराया था। सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज का फाइनल में सामना जिरी लेहेका या वैलेन्टिन वाशेरो से होगा। दोनों के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अल्काराज और मुनार के मैच के बाद खेला जाना था। अल्काराज ने जापान ओपन में हिस्सा लेने का फैसला किया है, जबकि कई अन्य शीर्ष खिलाड़ी चीन ओपन में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed