फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Boxing: 21 boxers from India are hopeful of gold medal, will challenge in final of Junior Asian Championship

Boxing: भारत के 21 मुक्केबाजों से स्वर्ण पदक की आस, जूनियर एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में पेश करेंगे चुनौती

Mon, 28 Apr 2025 04:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान (जॉर्डन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अम्मान (जॉर्डन) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 28 Apr 2025 04:01 PM IST
सार

यह एशियाई मुक्केबाजी द्वारा आयोजित पहला आयोजन है, जिसे एशियाई ओलंपिक परिषद और नवगठित विश्व मुक्केबाजी दोनों का समर्थन प्राप्त है।

विज्ञापन
Boxing: 21 boxers from India are hopeful of gold medal, will challenge in final of Junior Asian Championship
एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप - फोटो : Asian Boxing

विस्तार

भारत ने जूनियर एशियाई चैंपियनशिप में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है जिसमें छह महिलाओं सहित सात और मुक्केबाजों ने अंडर-17 फाइनल में जगह पक्की कर ली। भारत ने अब तक 43 पदक पक्के कर लिये हैं जिसमें से अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में 21 मुक्केबाज स्वर्ण के लिए मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन


अंडर-17 महिला मुक्केबाज अहाना शर्मा (50 किग्रा) ने रविवार को किर्गिस्तान की अकमारल अमांतायेवा पर शुरुआती दौर में ही नॉकआउट जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। खुशी चंद (44-46 किग्रा) ने यूक्रेन की ओलेक्सांद्रा चेरेवाटा को 3-2 से हराया, जबकि जन्नत (54 किग्रा), सिमरनजीत कौर (60 किग्रा), हर्सिका (63 किग्रा) और अंशिका (80 किग्रा से अधिक) ने भी शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल मुकाबलों में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन


पुरुषों के अंडर-17 वर्ग में देवांश (80 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वियतनाम के गुयेन ट्रोंग तिएन को 4-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। यह एशियाई मुक्केबाजी द्वारा आयोजित पहला आयोजन है, जिसे एशियाई ओलंपिक परिषद और नवगठित विश्व मुक्केबाजी दोनों का समर्थन प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed