फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Bollywood star R Madhavan son Vedaant Madhavan won silver in the Danish Open Swimming

Danish Open Swimming: दिग्गज अभिनेता के बेटे ने टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मेडल, खुद ट्वीट कर दी जानकारी, जानें

Sat, 16 Apr 2022 09:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपनहेगन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोपनहेगन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Apr 2022 09:09 PM IST
सार

16 साल के वेदांत ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के लिए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।

विज्ञापन
Bollywood star R Madhavan son Vedaant Madhavan won silver in the Danish Open Swimming
आर माधवन और उनका बेटा वेदांत माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने डेनिश ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में सिल्वर मेडल जीत लिया है। इसकी जानकारी खुद आर माधवन ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- वेदांत ने कोपेनहेगन में खेले जा रहे डेनिश ओपन में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। प्रदीप सर और स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, आपके सभी प्रयासों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें इस कामयाबी पर गर्व है। 
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

विज्ञापन


16 साल के वेदांत ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने के लिए अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। वेदांत ने फाइनल में 15.57.86 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया। फाइनल में 10 तैराक शामिल थे। वेदांत ने इससे पहले 2021 में लातविया ओपन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पिछले साल ही जूनियर नेशनल एक्वाटिक चैंपियनशिप में सात मेडल जीते थे। इसमें चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। वेदांत नेशनल स्वीमिंग मेडलिस्ट हैं। हाल ही में आर माधवन ने बताया था कि उनका परिवार फिलहाल दुबई में है और वेदांत ओलंपिक की तैयारी में जुटे हुए हैं। वेदांत की अच्छी तैयारी के लिए उनका परिवार दुबई में शिफ्ट हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed