फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Bindyarani Devi won silver in Asian weightlifting Championships India open account

Asian weightlifting championships: बिंदियारानी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत, भारत का खुला खाता

Sat, 06 May 2023 10:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 06 May 2023 10:20 PM IST
सार

बिंदियारानी ने स्नैच में पहले दो प्रयासों में 80 किग्रा और 83 किग्रा भार उठाया। इसके बाद उन्होंने 85 किग्रा भार उठाने का प्रयास किया लेकिन उसमें वह असफल रहीं। उनका व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन वैसे 86 किग्रा का रहा है।

विज्ञापन
Bindyarani Devi won silver in Asian weightlifting Championships India open account
बिंदियारानी देवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक बिंदियारानी देवी ने शनिवार को कोरिया के जिंजू में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक के साथ भारत का खाता खोल दिया। मणिपुर की बिंदियारानी ने कुल 194 किग्रा (83 + 111 किग्रा) उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उनका 55 किग्रा भारवर्ग हालांकि ओलंपिक में शामिल नहीं है। 
विज्ञापन


बिंदियारानी ने स्नैच में पहले दो प्रयासों में 80 किग्रा और 83 किग्रा भार उठाया। इसके बाद उन्होंने 85 किग्रा भार उठाने का प्रयास किया लेकिन उसमें वह असफल रहीं। उनका व्यक्तिगत श्रेष्ठ प्रदर्शन वैसे 86 किग्रा का रहा है। भारतीय खिलाड़ी ने क्लीन एवं जर्क में इसकी भरपाई की तथा दूसरा सर्वाधिक भार उठाकर रजत पदक हासिल किया। चीन ताइपे की चेन गुआन लिंग ने 204 किग्रा (90 +114) के साथ स्वर्ण जबकि वियतनाम की वो थी क्वान्ह नहू (88 + 104 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन


क्लीन एंड जर्क में सुधारा प्रदर्शन
स्नैच के बाद बिंदियारानी चौथे स्थान पर चल रही थी लेकिन फिर उन्होंने क्लीन एंड जर्क में दूसरा श्रेष्ठ भार उठाया। उसके बाद उन्होंने अपने कुल स्कोर में सुधार के लिए 115 किग्रा भार उठाने का प्रयास किया लेकिन इसमें विफल रहीं। पिछले साल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 116 भार उठाया था। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने चयन ट्रायल से पहले चोटिल हो जाने के कारण वापस 55 किग्रा भारवर्ग में भाग लेने का फैसला किया। उन्होंने इससे पहले 59 किग्रा में भाग लेना शुरू कर दिया था जोकि पेरिस ओलंपिक का हिस्सा है। बिंदियारानी ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 59 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लिया था जिसमें वह 25वें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपिक के लिए जरूरी थी भागीदारी
टूर्नामेंट से पहले मुख्य प्रशिक्षक विजय शर्मा ने इस चैंपियनशिप में सिर्फ बिंदियारानी की भागीदारी पर जोर दिया था क्योंकि यह स्पर्धा पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफायर्स और इस साल होने वाले एशियाई खेलों से पहले महत्वपूर्ण है। पेरिस 2024 ओलंपिक क्वालिफिकेशन के नियमों के अनुसार किसी भारोत्तोलक के लिए 2023 विश्व चैंपियनशिप और 2024 विश्वकप में भाग लेना अनिवार्य है। 


इसके अलावा पांच अन्य प्रतियोगिताओं 2022 विश्व चैंपियनशिप, 2023 महाद्वीपीय चैंपियनशिप और 2023 ग्रां प्रि-1, ग्रां प्रि-2 और 2024 महाद्वीपीय चैंपियनशिप में से किसी तीन में भाग लेना अनिवार्य है। ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू और बिंदियारानी दोनों ने यहां हिस्सा लेने के अलावा पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में भी उतरी थीं। अब उन्हें एक अन्य स्पर्धा में भाग लेना है। क्वालिफाइंग स्पर्धाओं में श्रेष्ठ तीन प्रदर्शन को अंतिम आकलन में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed