फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Biggest Doping Scandal: 25 players implicated in National Games, nine athletes medal winners included

सबसे बड़ा डोपिंग स्कैंडल: राष्ट्रीय खेलों में डोप में फंसे 25 खिलाड़ी, ज्यादातर पदक विजेता हैं शामिल

Fri, 29 Dec 2023 05:25 AM IST
यशोधन शर्मा हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 05:25 AM IST
सार

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने स्टेरॉयड के लिए डोप में फंसने वाले खिलाड़ियों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की ओर से टेस्टिंग जारी है।

विज्ञापन
Biggest Doping Scandal: 25 players implicated in National Games, nine athletes medal winners included
सबसे बड़ा डोपिंग स्कैंडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल के अंत में वर्ष 2023 का सबसे बड़ा डोपिंग स्कैंडल सामने आया है। गोवा में 25 अक्तूबर से 9 नवंबर तक हुए राष्ट्रीय खेलों में रिकॉर्ड 25 खिलाड़ी डोप में फंसे हैं। इनमें नौ एथलीट समेत ज्यादातर पदक विजेता हैं। वेटलिफ्टिंग के भी 7 खिलाड़ी टेस्ट में फेल मिले हैं। इनमें कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। नाडा ने सभी को बी सैंपल कराने को कहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने स्टेरॉयड के लिए डोप में फंसने वाले खिलाड़ियों को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया है। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि राष्ट्रीय डोप टेस्ट लैबोरेटरी की ओर से टेस्टिंग जारी है। इसमें चार से पांच और खिलाड़ी फंस सकते हैं। इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के डोप में पकड़े जाने से आयोजकों और भारतीय ओलंपिक संघ की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की वंदना समेत कई बड़े नाम
डोप टेस्ट में पॉजिटिव खिलाड़ियों में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण जीतने वाली यूपी की वंदना गुप्ता, 200 मीटर का रजत जीतने वाली कमलजीत कौर, 5000 मीटर का कांस्य जीतने वाले अजय कुमार के अलावा एथलीट फरमान अली, प्रवीण कुमार, वी नेहा, हरजोधवीर सिंह, मुक्केबाज भावना, रजत पदक जीतने वालीं साइक्लिस्ट अनीता देवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार बिलियर्ड्स का खिलाड़ी पॉजिटिव
यह पहली बार है बिलियर्ड्स का एक खिलाड़ी भी डोप में पकड़ा गया है। एथलेटिक्स व वेटलिफ्टिंग के अलावा मुक्केबाजी के दो, साइकलिंग, कुश्ती, ट्रायथलन, नेटबाल, कबड्डी व तैराकी के एक-एक खिलाड़ी फंसे हैं।


पहले भी मामले सामने आए, प्रतिबंध तक लगा
2015 में केरल राष्ट्रीय खेलों में 16 खिलाड़ी डोप में पकड़े गए थे। बीते वर्ष गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में 10 खिलाड़ी डोप पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता संजीता चानू भी थी। उन पर 4 वर्ष का प्रतिबंध भी लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed