{"_id":"6338199ae2bd255bab0dea36","slug":"big-difference-in-prize-money-of-fifa-and-cricket-world-cup-football-champion-will-get-342-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: फीफा में भाग लेने वाली टीम की प्राइज मनी टी20 चैंपियन के बराबर, इनाम पर 3585 करोड़ का खर्च","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FIFA World Cup: फीफा में भाग लेने वाली टीम की प्राइज मनी टी20 चैंपियन के बराबर, इनाम पर 3585 करोड़ का खर्च
Sat, 01 Oct 2022 04:12 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 01 Oct 2022 04:12 PM IST
सार
टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को आईपीएल चैंपियन से भी कम पैसे मिलेंगे। वहीं, फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम को लगभग 342 करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप और टी20 विश्व कप की प्राइज मनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। यह टूर्नामेंट 13 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद फीफा विश्व कप का भी आयोजन होना है। फीफा विश्व कप 20 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच खेला जाएगा। दोनों टूर्नामेंट की प्राइज मनी का एलान हो चुका है और इसमें जमीन आसमान का अंतर है। फीफा भाग लेने वाली हर टीम को जितने पैसे मिलेंगे, लगभग उतनी ही राशि टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को मिलेगी। टी20 विश्व कप की ईनामी राशि आईपीएल चैंपियन को मिलने वाली इनामी राशि से भी सात करोड़ रुपये कम है।
टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 13.05 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं, फाइनल हारने वाली टीम को 800,000 डॉलर (करीब 6.52 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी की बात करें तो वह 5.6 मिलियन डॉलर (करीब 45.68 करोड़ रुपये) है।
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप विजेता को मिलेगी आईपीएल चैंपियन से कम राशि, दोनों की प्राइज मनी में कितना अंतर?
विज्ञापन
फीफा में क्या है इनामी राशि?
फीफा विश्व कप की इनामी राशि कुल 440 मिलियन डॉलर (करीब 3585 करोड़ रुपये) है। वर्ल्ड कप विजेता टीम को 42 मिलियन डॉलर (करीब 342 करोड़ रुपये) मिलेंगे। यह पिछले वर्ल्ड कप से चार मिलियन डॉलर ज्यादा है। वहीं, उपविजेता टीम को 244 करोड़ रुपये मिलेंगे।
ICC Cricket Rules: आज से बदल गए क्रिकेट के ये नौ नियम, हाइब्रिड पिच की अनुमति, मांकडिंग में भी बदलाव
फीफा चैंपियन को 26 गुना ज्यादा प्राइज मनी
फीफा विश्व कप जीतने वाली टीम और टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम की प्राइज मनी में 26 गुना का अंतर है। दोनों टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि में 3539.32 करोड़ रुपये का अंतर है। फीफा विश्न कप में भाग लेने वाली हर टीम को 1.5 मिलियन डॉलर दिए जाएंगे। वहीं, टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम को 1.6 करोड़ रुपये मिलेंगे।

टी20 वर्ल्ड कप और फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज लिस्ट:
| राउंड | क्रिकेट | फीफा |
| विजेता | करीब 13.05 करोड़ रुपये | करीब 342 करोड़ रुपये |
| उप-विजेता | करीब 6.52 करोड़ रुपये | करीब 244 करोड़ रुपये |
| सेमीफाइनल हारने पर | करीब 3.26 करोड़ रुपये | करीब 220 करोड़ रुपये |
| कुल | करीब 45.68 करोड़ रुपये | करीब 3585 करोड़ रुपये |