फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Best Sports Personality: Radukanu became the best sports personality of BCC, Southgate also got the award

Best Sports Personality: रादूकानू बनीं बीसीसी की श्रेष्ठ खेल हस्ती, साउथगेट को भी मिला अवॉर्ड  

Tue, 21 Dec 2021 02:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Dec 2021 02:02 AM IST
सार

जेरेथ साउथगेट को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया जिनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड फुटबॉल टीम यूरो चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची जो उसके लिए 55 साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल था। 

विज्ञापन
Best Sports Personality: Radukanu became the best sports personality of BCC, Southgate also got the award
एम्मा रादूकानू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी ओपन चैंपियन एम्मा रादूकानू को बीबीसी ने वर्ष 2021 की सर्वश्रेष्ठ खेल हस्ती चुना है। उन्नीस वर्ष की रादूकानू ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने वालीं पहली क्वालिफायर बनीं जब सितंबर में उन्होंने न्यूयॉर्क में एक भी सेट गंवाए बिना खिताब जीता। 
विज्ञापन


वह 1977 में वर्जिनिया वेड के बाद ग्रैंडस्लैम जीतने वाली पहली ब्रिटिश महिला भी बन गईं। उन्होंने पुरस्कार की दौड़ में गोताखोर टॉम डाले और तैराक एडम पीटी को हराया। जेरेथ साउथगेट को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ कोच चुना गया जिनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड फुटबॉल टीम यूरो चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची जो उसके लिए 55 साल बाद किसी बड़े टूर्नामेंट का फाइनल था। 
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम फाइनल में पेनल्टी शूटआउट पर इटली से हार गई लेकिन उसे वर्ष की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया। चार बार की ओलंपिक जिम्नास्टिक चैंपियन सिमोन बाइल्स को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed