{"_id":"620d1ec522502b2c992f48c9","slug":"beijing-winter-olympics-indian-challenge-ends-in-winter-olympics-arif-could-not-complete-first-race-in-slalom-event","type":"story","status":"publish","title_hn":"Beijing Winter Olympics: शीतकालीन ओलंपिक में भारतीय चुनौती खत्म, स्लैलम स्पर्धा में पहली रेस पूरी नहीं कर पाए आरिफ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Beijing Winter Olympics: शीतकालीन ओलंपिक में भारतीय चुनौती खत्म, स्लैलम स्पर्धा में पहली रेस पूरी नहीं कर पाए आरिफ
Wed, 16 Feb 2022 09:27 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:27 PM IST
सार
शीतकालीन ओलंपिक में पदार्पण कर रहे आरिफ पहली रेस पूरी नहीं करने से दूसरी रेस में भाग नहीं ले पाए। इस स्पर्धा में 88 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें से केवल 52 ही रेस पूरी कर पाए, जो दूसरी रेस में भाग लेंगे।
विज्ञापन
आरिफ खान
- फोटो : twitter@ahmermkhan
विस्तार
शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भाग ले रहे भारत के एकमात्र खिलाड़ी अल्पाइन स्कीयर आरिफ खान बुधवार को पुरुषों की स्लैलम स्पर्धा में रेस पूरी नहीं कर पाए, जिससे इन खेलों में देश के अभियान का निराशाजनक अंत हुआ।
जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले के 31 वर्षीय आरिफ जाइंट स्लैलम में रविवार को 45वें स्थान पर थे लेकिन वह यांकिंग नेशनल अल्पाइन स्कीइंग सेंटर में स्लैलम स्पर्धा में पहली रेस ही पूरी नहीं कर सके।
शीतकालीन ओलंपिक में पदार्पण कर रहे आरिफ पहली रेस पूरी नहीं करने से दूसरी रेस में भाग नहीं ले पाए। इस स्पर्धा में 88 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिनमें से केवल 52 ही रेस पूरी कर पाए, जो दूसरी रेस में भाग लेंगे। आरिफ ने बहुत अच्छी शुरुआत की।
विज्ञापन
उन्होंने पहले चरण को 14.40 सेकंड और दूसरे चरण को 34.24 सेकंड में पूरा किया लेकिन अंतिम चरण को पूरा करने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रिया के योहान्स स्ट्रोल्ज़ 53.92 सेकेंड के समय के साथ पहली रेस में सबसे तेज़ स्कीयर थे।