फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Barcelona Open: Carlos Alcarez youngest player in top-10 in 17 years, Carlos Alcarez following his hero Rafael Nadal footsteps

बार्सिलोना ओपन: 17 वर्षों में शीर्ष-10 में शामिल अल्कारेज सबसे युवा खिलाड़ी, अपने नायक नडाल के नक्शे-कदम पर कार्लोस  

Tue, 26 Apr 2022 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 26 Apr 2022 04:15 PM IST
सार

नडाल ने ऐसा 18 साल दस महीने और 22 दिन में किया था और अल्कारेज 18 साल 11 महीने और 20 दिन में ऐसा करेंगे। नडाल ने 25 अप्रैल 2005 को ऐसा किया था और अल्कारेज के नाम भी 17 साल उसी दिन शीर्ष दस में आने का रिकॉर्ड दर्ज होगा।

विज्ञापन
Barcelona Open: Carlos Alcarez youngest player in top-10 in 17 years, Carlos Alcarez following his hero Rafael Nadal footsteps
कार्लोस अल्कारेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ठीक 17 साल पहले 18 साल के स्पेन के टेनिस के स्टार राफेल नडाल बार्सिलोना ओपन जीतकर पहली बार एटीपी रैंकिंग के शीर्ष 10 में शामिल हुए थे। अब हमवतन और नडाल को अपना आदर्श मानने वाले कार्लोस अल्कारेज ने भी ठीक उनके नक्शे कदम पर वही उपलब्धि हासिल की है। स्पेन के दोनों खिलाड़ियों के बीच संयोगवश कई घटनाक्रम एक जैसे हैं। नडाल की तरह वह भी बार्सिलोना ओपन खेलने से पहले दुनिया में 11वीं रैंकिंग पर थे।
विज्ञापन

अल्कारेज ने स्पेन के ही पाब्लो कैरेना बुस्टा को 6-3, 6-2 से हराकर इस सीजन का अपना तीसरा खिताब जीता। बार्सिलोना ओपन से पहले उन्होंने फरवरी में रियो डि जेनेरियो और मियामी में खिताब जीते थे। टूर पर उनका पहला खिताब पिछले वर्ष उमग में आया था। सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही अल्कारेज ने शीर्ष दस में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया था। नई रैंकिंग में वह नौवें पायदान पर होंगे।

2005 में नडाल के बाद शीर्ष दस में शामिल अल्कारेज सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। सर्वाधिक 21 ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता राफेल तब से हमेशा शीर्ष दस में शामिल रहे हैं। अल्कारेज ने कहा कि मैं बचपन से बार्सिलोना ओपन देखता आ रहा हूं। मैंने हमेशा इस टूर्नामेंट में खेलने और जीतने का ख्वाब देखा। अब इसके विजेताओं की सूची में शामिल होकर बेहद खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नडाल ने ऐसा 18 साल दस महीने और 22 दिन में किया था और अल्कारेज 18 साल 11 महीने और 20 दिन में ऐसा करेंगे। नडाल ने 25 अप्रैल 2005 को ऐसा किया था और अल्कारेज के नाम भी 17 साल उसी दिन शीर्ष दस में आने का रिकॉर्ड दर्ज होगा।

ठीक एक साल पहले एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में भी शामिल नहीं थे अल्कारेज। अब उन्होंने कहा कि मैं यह जानकर बेहद खुश हूं कि 18 साल की उम्र में शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल हो जाऊंगा। यह तो और अच्छा है कि मैं उसी उम्र में यह कर रहा हूं जिसमें मेरे हीरो राफा ने किया है।
 
खिलाड़ी देश तिथि उम्र
आरोन क्रिकस्टेन अमेरिका 13 अगस्त 1984 17 साल, 11 दिन
माइकल चांग अमेरिका 12 जून 1989 17 साल, 03 माह
बोरिस बेकर जर्मनी 08 जुलाई 1985 17 साल, 7 माह
मैटस विलेंडर स्वीडन 12 जुलाई 1982 17 साल, 10 माह
ब्योन बोर्ग स्वीडन 3 जून 1974 17 साल, 11 माह
आंद्रे अगासी अमेरिका 6 जून 1988 18 साल, 01 माह
आंद्रेई मेदवेदेव यूक्रेन 07 जून 1993 18 साल, 9 माह
राफेल नडाल स्पेन 25 अप्रैल 2005 18 साल, 10 माह
कार्लोस अल्कारेज स्पेन 25 अप्रैल 2022 18 साल, 11 माह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed