फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Syed Modi International Two times olympian PV Sindhu Looks To End Title Drought

Syed Modi International: सिंधु की नजरें खिताब का सूखा खत्म करने पर, साइना नेहवाल भी लय में लौटने की करेंगी कोशिश

Mon, 17 Jan 2022 04:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 17 Jan 2022 04:36 PM IST
सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के लिया नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है और उन्हें सीजन के पहले टूर्नामेंट इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा। हालांकि वह इस अप्रत्याशित हार से उबरकर मंगलवार से शुरू हो रहे सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए खिताब का सूखा खत्म करने की कोशिश करेंगी।

विज्ञापन
Syed Modi International Two times olympian PV Sindhu Looks To End Title Drought
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के लिया नए साल की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है। उन्हें सीजन के पहले टूर्नामेंट इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा। हालांकि वह इस अप्रत्याशित हार से उबरकर मंगलवार से शुरू हो रहे सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के जरिए खिताब का सूखा खत्म करने की कोशिश करेंगी। सिंधु 2019 विश्व चैंपियनशिप के बाद से खिताब नहीं जी सकी हैं। वह पिछले सप्ताह इंडिया ओपन में यह कमी पूरी कर सकती थीं लेकिन सेमीफाइनल में सुपनिदा केतेथोंग ने उन्हें तीन गेम में हरा दिया।

विज्ञापन


पिछले साल स्विस ओपन और विश्व टूर फाइनल्स में उपविजेता रही सिंधु का सामना सैयद मोदी इंटरनेशनल के पहले मैच में हमवतन तानिया हेमंत से होगा। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल का सामना पहले दौर में टेरेसा स्वाबिकोवा से होगा। पुरुष वर्ग में शीर्ष दस में शामिल रहे एचएस प्रणॉय इंडिया ओपन क्वार्टर फाइनल में सेन से हार गए थे। वह यहां उक्रेन के डेनिलो बोस्नियुक के खिलाफ अभियान का आगाज करेंगे। 
विज्ञापन


विश्व रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत कोरोना संक्रमित होने के कारण इंडिया ओपन नहीं खेल सके थे और सात दिन के अनिवार्य पृथकवास में होने के कारण यहां भी नहीं खेल सकेंगे। पुरूष युगल में इंडिया ओपन का खिताब जीतने वाले सात्विक साईराजरंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं। वहीं पिछले साल अक्तूबर से लगातार खेल रहे लक्ष्य सेन ने भी इंडिया ओपन का एकल खिताब जीतने के बाद अपना नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे वरीय बी साई प्रणीत आरटी-पीसीआर टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं। वह इंडिया ओपन से पहले ही संक्रमण का शिकार हो गए थे। अश्विनी पोनप्पा और मनु अत्री भी अभी संक्रमण से उबर नहीं सके हैं। 

पुरूष वर्ग में सौरभ और समीर वर्मा ,शुभंकर डे, किरण जॉर्ज, मिथुन मंजूनाथ और प्रियांशु राजावत नजर आएंगे। महिला वर्ग में आकर्षि कश्यप अपना अच्छा फॉर्म जारी रखना चाहेंगी जो पहले दौर में मुग्धा अग्रे से खेलेंगी। मालविका बंसोड़, अष्मिता चालिहा, ईरा शर्मा पर भी सभी की नजरें होंगी।


टूर्नामेंट में दूसरी वरीय कनाडा की मिशेले लि भी पदक के प्रबल दावेदारों में से होंगी। वहीं पोलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त जोर्डन हार्ट, दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की आइरिस वांग और रूस की पांचवीं वरीयता प्राप्त एवजेनिया कोस्तेस्काया पर भी सभी की नजरें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed